Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टैंकर और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई, जिसके बाद बस कई बार पलट गई है. वही इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. वही मौके से मिली जानकारी के मुताबिक, डबल डेकर बस (UP95 T 4720) बिहार के सीतामढ़ी से राजधानी दिल्ली आ रही थी. वही जब बस तड़के (सुबह ) करीब 4:30 बजे उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने पहुंची तभी पीछे से एक तेज रफ्तार दूध से भरे टैंकर ने बस को ओवरटेक किया और इसी दौरान बस से टक्कर हो गई है. यह हादसा इतना भीषण था कि डबल डेकर बस के परखच्चे उड़ गए हैं . और जहां यह हादसा हुआ, उस जगह लाशों का एक अंबार लग गया है. आज तड़के हुए इस हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. और मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है.

उत्तर प्रदेश

मृतकों में 14 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल

वही इस हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी. वही सूचना मिलते ही बांगरमऊ के इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे. और उन्होंने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ पहुंचाया है. यहां डॉक्टरों ने 18 लोगों को मृत घोषित कर दिया है. और डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पर रेफर किया है. वही मरने वालों में 14 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं.

हादसे में जान गंवाने वालों का विवरण-

1. दिलशाद (22) पुत्र अशफाक निवासी थाना मोदीपुरम, मेरठ

2. बीटू (9) पुत्र राजेन्द्र निवासी थाना भादूर, शिवहर, बिहार

3. रजनीश पुत्र रामविलास निवासी जनपद सीवान, बिहार

4. लालबाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार

5. रामप्रवेश कुमार निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार

6. भरत भूषण कुमार पुत्र लाल बहादुर दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार

7. बाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार

8. मो. सद्दाम पुत्र पुत्र मो. बशीर निवासी गमरोली थाना शिवहर, बिहार

9. नगमा पुत्री मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली

10. शबाना पत्नी मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली

11. चांदनी पत्नी मो. शमशाद निवासी शिवोली, मुलहारी

12. मो. शफीक पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी

13. मुन्नी खातून पत्नी अब्दुल बसीक निवासी शिवोली, मुलहारी

14. तौफीक आलम पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी और अन्य 04 अज्ञात

उत्तर प्रदेश उन्नाव हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने ‘X’ पर लिखा, “जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. वही जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं. और प्रभु श्री राम से प्रार्थना है की दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.”

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री ने भी जताया शोक

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी इस हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने कहा, “जनपद उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दे दिए गए हैं. और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.”

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *