अमेरिका ने भारत समेत कई अन्य देशों पर लगने वाला टैरिफ फिलहाल एक हफ्ते के लिए टाल दिया है। पहले ये टैरिफ 1 अगस्त से लागू होना था, लेकिन अब यह 7 अगस्त से लागू होगा। गुरुवार को व्हाइट हाउस ने उन देशों की सूची जारी की, जिन पर अमेरिकी सरकार ने टैरिफ लगाया है या फिर संशोधित किया है। ‘पारस्परिक टैरिफ दरों में और संशोधन’ शीर्षक वाले एक कार्यकारी आदेश में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के लगभग 70 देशों के लिए टैरिफ दरों की घोषणा की।
ट्रंप बोले- कई देशों के साथ बातचीत जारी
भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। कार्यकारी आदेश में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार और सुरक्षा समझौते करने के लिए कुछ व्यापारिक साझेदार देश सहमत हो गए हैं और कुछ सहमत होने के कगार पर हैं। यह व्यापार बाधाओं को स्थायी रूप से दूर करने और आर्थिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में अमेरिका के साथ तालमेल बिठाने के उनके ईमानदार इरादों का संकेत देता है। ट्रंप ने कहा, ‘बातचीत में शामिल होने के बावजूद, कई व्यापारिक साझेदारों ने ऐसी शर्तें पेश की हैं जो, मेरे विचार से, हमारे व्यापारिक संबंधों में असंतुलन को दूर नहीं करती हैं या आर्थिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में अमेरिका के साथ पर्याप्त रूप से तालमेल बिठाने में विफल रही हैं।’

ट्रंप ने भारत पर टैरिफ के साथ ही जुर्माना भी लगाया
ये टैरिफ 7 अगस्त से लागू होंगे। वही इस सूची में 10 से लेकर 40 प्रतिशत तक टैरिफ लगाए गए हैं। इनमें जापान पर 15 प्रतिशत, लाओस और म्यांमार पर 40-40 प्रतिशत, श्रीलंका पर 20 प्रतिशत और ब्रिटेन पर 10 प्रतिशत टैरिफ शामिल है। ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा की खरीद के लिए अतिरिक्त जुर्माना लगाने का एलान किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का भारत के साथ भारी व्यापार घाटा है। उन्होंने कहा ‘भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उनके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, ये दुनिया में सबसे ज़्यादा हैं। साथ ही किसी भी देश की तुलना में उनके सबसे कठोर गैर-मौद्रिक व्यापार प्रतिबंध हैं।’
देश पर पारस्परिक, संशोधित टैरिफ
| देश | प्रतिशत (%) |
|---|---|
| अफगानिस्तान | 15% |
| अल्जीरिया | 30% |
| अंगोला | 15% |
| बांग्लादेश | 20% |
| बोलीविया | 15% |
| बोस्निया | 30% |
| बोत्सवाना | 15% |
| ब्राजील | 10% |
| ब्रुनेई | 25% |
| कंबोडिया | 19% |
| कैमरून | 15% |
| चाड | 15% |
| कोस्टा रिका | 15% |
| आइवरी कोस्ट | 15% |
| कांगो | 15% |
| इक्वाडोर | 15% |
| इक्वेटोरियल गिनी | 15% |
| फाकलैंड आईलैंड | 10% |
| फिजी | 15% |
| घाना | 15% |
| गुयाना | 15% |
| आइसलैंड | 15% |
| भारत | 25% |
| इंडोनेशिया | 19% |
| इराक | 35% |
| इस्राइल | 15% |
| जापान | 15% |
| जोर्डन | 15% |
| कजाखस्तान | 25% |
| लाओस | 40% |
| लेसोथो | 15% |
| लीबिया | 30% |
| लिक्टेंसटेन | 15% |
| मेडागास्कर | 15% |
| मलावी | 15% |
| मलेशिया | 19% |
| मॉरीशस | 15% |
| माल्दोवा | 25% |
| मोजाम्बिक | 15% |
| म्यांमार | 40% |
| नामीबिया | 15% |
| नाउरु | 15% |
| न्यूजीलैंड | 15% |
| निकारागुआ | 18% |
| नाइजीरिया | 15% |
| नॉर्थ मेसेडोनिया | 15% |
| नॉर्वे | 15% |
| पाकिस्तान | 19% |
| पापुआ न्यू गिनी | 15% |
| फिलीपींस | 19% |
| सर्बिया | 35% |
| दक्षिण अफ्रीका | 30% |
| दक्षिण कोरिया | 15% |
| श्रीलंका | 20% |
| स्विट्जरलैंड | 39% |
| सीरिया | 41% |
| ताइवान | 20% |
| थाईलैंड | 19% |
| त्रिनिदाद एंड टोबैगो | 15% |
| ट्यूनिशिया | 25% |
| तुर्किये | 15% |
| यूगांडा | 15% |
| ब्रिटेन | 10% |
| वनुतु | 15% |
| वेनेजुएला | 15% |
| वियतनाम | 20% |
| जाम्बिया | 15% |
| जिम्बाब्वे | 15% |
ध्यान दें/नोट- यूरोपीय संघ पर कॉलम ड्यूटी 1 में शामिल सामान, जिसकी दर 1 से कम है। उन पर शून्य और जिनकी दर 15 प्रतिशत से ज्यादा है, उन पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाने का भी एलान किया गया है।
