जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत जरीजोर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दामाद ने अपने ही ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी।

क्या है ससुर दामाद का पूरा मामला

वही,मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दामाद मन्नू नैया ने शराब पीने के लिए अपने ससुर अकलू पुजहर से पैसे की मांग की थी। जब ससुर ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो गुस्से में आकर दामाद ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वही इस हमले में ससुर अकलू पुजहर की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

इस घटना की सूचना मिलते ही झाझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मन्नू नैया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर ली है।

पोस्टमार्टम और आगे की प्रक्रिया

मृतक के शव को कब्जे में लेकर गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 बजे जमुई सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

इलाके में दहशत और चर्चा

इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस वारदात ने लोगों को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शराब के लिए पैसे नहीं मिलने को ही हत्या का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

ससुर
पुलिस मामले की छानबीन करते हुए

यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। रिश्तों में बढ़ती हिंसा और नशे की लत एक चिंताजनक संकेत है, जिस पर समाज और प्रशासन दोनों को ध्यान देने की जरूरत है।

Report By:  Vikki Kumar
Edited and Written by : Chandan Patel

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *