जमुई/थाना सोनो : सोनो पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर अपने दलबल के साथ छापेमारी की दिनांक 02.08.24 को और पुलिस अधीक्षक महोदय जमुई को इस गुप्त सुचना के आधार पर गोविन्द सिंह चौक स्थित उमेश मंडल पिता स्व0 अर्जुन मंडल सा0़ सोनो थाना सोनो जिला जमुई के द्वारा अपने पान की दुकान में मादक पदार्थ यानी गाजा रख कर विक्री कर रहे है। इस सुचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें पु0नि0-सह-थानाध्यक्ष सोनो दीनानाथ सिंह, पु0अ0नि0 चन्द्रदेव महतों एवं थाना सशस्त्र बल को शामिल किया गया तथा उक्त सूचना के आलोक में अग्रिम कार्रवाई करने हेतु गश्ती पदाधिकारी पु0अनि0 चन्द्रदेव महतों को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात गश्ती पदाधिकारी चन्द्रदेव महतों के द्वारा बताये गये उमेश मंडल के पान दुकान में छापामारी की गई।
सोनो पुलिस की छापेमारी में मादक पदार्थ गांजा 79 ग्राम बरामद
छापेमारी के क्रम में दुकान से मादक पदार्थ गांजा 79 ग्राम बरामद हुआ। बरामदगी के पश्चात उक्त दुकान के संचालक उमेश मंडल को विधिवत गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्ति उमेश मंडल से इस घटना में शामिल मुख्य कारोबारी के संबंध में पुछ-ताछ जारी है तथा जल्द ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के साथ साथ मुख्य कारोबारी के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
01.उमेश मंडल पे0-स्व0 अर्जुन मंडल सा0$थाना-सोनो जिला-जमुई।
बरामद सामानों की सूची :-
01. बरामद 79 ग्राम मादक पदार्थ गांजा।
छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं
कर्मी :- 01. पु0नि0 सह थानाध्यक्ष श्री दीनानाथ सिंह सोनो थाना।
02. श्री सुमित कुमार अंचलाधिकरी सोनो।
03. पु0अ0नि0 चन्द्रदेव महतों सोनो थाना।
04. थाना के सशस्त्र बल एवं चालक।
05. जिला आसूचना इकाई के कर्मी।