गिद्धौर/जमुई: गिद्धौर के मुख्य बाजार स्थित लॉर्ड मिंटो टावर चौक के निकट का नाली जाम हो जाने के कारण नाली का गंदा पानी बीच सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आवाजाही यानी आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क पर बह रहे नाली के गंदा पानी के दुर्गंध (बदबू) से भी लोग परेशान हैं व बीमारी फैलने की संभावना भी अत्यधिक बनी हुई है। प्रशासन व पंचायत प्रतिनिधियों के उदासीन बने रहने से लोगों में काफ़ी अंसतोष व्याप्त है।

गिद्धौर बाजार के सभी दुकानदार परेशान

गिद्धौर बाजार के दुकानदार राकेश यादव डब्लू, सुनील गुप्ता, राजकुमार ठाकुर, चंदन गुप्ता, दीपक केशरी, राजकुमार रावत, जितेंद्र रावत, गौतम केशरी, टीपू कुमार सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि नाली जाम रहने और गंदा पानी सड़क पर बहने से हमारा व्यवसाय काफी प्रभावित हो रहा है। सड़क पर गंदा पानी जमे रहने से ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। दुकानदारों ने कहा कि इसी बाजार में जरूरतों की खरीददारी करने स्थानीय प्रखंड प्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी आते हैं। लेकिन सभी मूकदर्शक बने हैं। किसी के भी द्वारा इस समस्या की ओर अभी तक कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है।

गिद्धौर
गिद्धौर बाजार नाला भरा हुआ

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *