खैरा, निज संवाददाता: जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र के कुरवाटांड चौक पर रविवार दोपहर एक गंभीर घटना सामने आई, जहां प्रगति आधार सेंटर में घुसकर कुछ लोगों ने संचालक के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर शराब के नशे में थे।

खैरा थाना क्षेत्र के बड़ीबाग गांव का निवासी

घायल संचालक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के बड़ीबाग गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खैरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायल प्रमोद कुमार ने बताया कि वे रोज की तरह अपने केंद्र पर लोगों का आधार कार्ड बना रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने दुकान के काउंटर में भी तोड़फोड़ की।

हंगामा सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी हमलावर वहां से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही गरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पलटा ने बताया कि घायल का इलाज जारी है और मामले की छानबीन की जा रही है।

बिहार में शराबबंदी पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर बिहार में लागू शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है।

खैरा
फाइल फोटो: सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *