गिद्धौर/जमुई: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समाजवादी नेता एवं झाझा विधानसभा से विद्यायक रहे स्व. शिवनंदन झा की प्रतिमा का अनावरण आगामी 4 अगस्त को झाझा में किया जायेगा। यह जानकारी झाझा विधानसभा के वर्तमान विधायक दामोदर रावत ने गिद्धौर स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए दी। उन्होंने कहा कि स्व. झा एक समाजवादी नेता थे। राष्ट्रीयस्तर पर चल रहे स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने गांधी जी के नेतृत्व में भाग लिया था। देश को आजाद कराने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं जेपी सेनानी लक्ष्मण झा ने कहा है कि समाजवादी आंदोलन में डॉ. राम मनोहर लोहिया एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण के साथ उन्होंने भाग लिया था।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. शिवनंदन झा ने झाझा में अन्याय और हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ी लड़ाई
स्व. झा ने झाझा में अन्याय और हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए 34 बार जेल गए और अंदर की यातनाएं सहीं। उसके बाद फिर झाझा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री भी रहे थे। झाझा के वर्तमान विधायक दामोदर रावत के प्रयास से स्व. शिवनंदन झा जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस मौके पर जदयू जिला महासचिव जयनंदन सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार रावत, पूर्व जीप अध्यक्ष ब्रह्मदेव रावत के अलावे कई अन्य लोग मौजूद थे। इस ख़बर को लिखा और कवर किया जमुई जिले में गिद्धौर परखंड एवीएन न्यूज़ के संवाददाता बिक्की कुमार
