Delhi water crisis: दिल्ली में जल संकट: 25 से 27 फरवरी तक सप्लाई प्रभावित; कई इलाकों में नहीं आएगा पानी..
दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (Dwarka WTP) पर महत्वपूर्ण रखरखाव कार्य की जानकारी देते हुए यह घोषणा की है कि 25 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से 27 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे तक कुल 48 घंटे पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह कार्य भाग्य विहार क्षेत्र में नई बिछाई गई 1500 मिमी व्यास की ट्विन रॉ वॉटर लाइन को मौजूदा 1500 मिमी ट्विन रॉ वॉटर मेन से जोड़ने के लिए किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: बिहार की कीचड़ वाली होली
इन इलाकों में पानी सप्लाई रहेगा बाधित
इस कारण द्वारका और आसपास के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद या बहुत कम दबाव वाली रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में द्वारका सब सिटी, महावीर एन्क्लेव, उत्तम नगर कॉलोनियां, विजय एन्क्लेव, पूछनपुर, लक्ष्मी विहार, बिजवासन, छावला, गोयला डेयरी, नांगलोई, मटियाला, पालम, कापसहेड़ा, नजफगढ़ टाउन और आसपास के गांव, धूलसीरस, ककरोला, उतम नगर, विकासपुरी, राजपुर, मदनगीर, आनंद विहार, श्याम विहार, नीलोठी, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन, आईजीआई एयरपोर्ट और यशोभूमि (आईसीसीसी) शामिल हैं।
कुल मिलाकर 50 से अधिक इलाके में जल प्रभावित होंगे। दिल्ली जल बोर्ड ने निवासियों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें। आपात स्थिति में पानी टैंकर उपलब्ध होंगे।

पानी टैंकर के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं निवासी
केंद्रीय नियंत्रण कक्ष: 011-23538495, 1916
नजफगढ़ वाटर इमरजेंसी: 8527995818, 18001217744
अन्य विधानसभा आपातकाल नंबर: मेहरौली (26137216), कालकाजी (886113726), छतरपुर (7303565635), देओली (8800249609)
दिल्ली जल बोर्ड ने जनता से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपील की है। यह कार्य पानी की गुणवत्ता और सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। निवासी नियमित अपडेट के लिए दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
यह भी पढ़े: टीनएजर्स और बच्चों में नजर आने वाली मानसिक समस्याएं और जाने – क्या हैं इनका इलाज ..
Note :-
Disclaimer: यह आर्टिकल व लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। यह आर्टिकल और प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
| हमें उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल व लेख “! “Delhi water crisis: दिल्ली में जल संकट: 25 से 27 फरवरी तक सप्लाई प्रभावित; कई इलाकों में नहीं आएगा पानी..!” जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।
!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!
