दिल्ली के शाहाबाद डेयरी थाना इलाके में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में दो बदमाश घायल हो गए। दोनों आरोपी एक चर्चित मर्डर केस में वांछित थे और पिछले करीब एक महीने से फरार चल रहे थे। पुलिस ने घायल हालत में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मर्डर केस में थे फरार आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडे के रूप में हुई है। दोनों बवाना इलाके के एक चर्चित कारोबारी की हत्या के मामले में वांछित थे। वारदात के बाद से ही दोनों फरार थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।

संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने पर शुरू हुई फायरिंग

पुलिस को जब आरोपियों की मूवमेंट की जानकारी मिली तो उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। सोमवार देर रात पुलिस टीम ने इलाके में बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

दोनों तरफ से चले करीब 11 राउंड

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 11 राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें काबू में कर लिया गया।

दिल्ली
दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

हथियार और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

विदेश में बैठे गैंगस्टरों से जुड़े तार

जांच में यह भी सामने आया है कि कारोबारी की हत्या के तार विदेश में बैठे गैंगस्टर रणदीप मलिक और अनिल पंडित से जुड़े हो सकते हैं। इस मर्डर की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी ली गई थी।

दिल्ली पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच

दिल्ली पुलिस अब इस पूरे मामले में गैंगस्टर नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद इस मर्डर केस से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *