Delhi jal board water supply high alert: दिल्ली के इन 14 इलाकों में सोमवार से चार दिन तक होगी पानी की भारी किल्लत, DJB ने जारी किया चतेवानी!..
दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा जारी पानी की भारी किल्लत चेतावनी “सोमवार (5 जनवरी) से 4 दिनों तक राजधानी के 14 इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी”।
Delhi jal board water supply high alert: दिल्ली जल बोर्ड ने दिल्ली शहर के कुछ इलाकों में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में पानी (पेयजल) सप्लाई में कमी या जल आपूर्ति नहीं होने को लेकर आगाह करते हुए एक अलर्ट जारी किया है। इस बारे में एक प्रेस नोट जारी करते हुए जल बोर्ड ने बताया कि चंद्रावल वाटर वर्क्स के कमांड एरिया के अंतर्गत आने वाले जलाशयों में सालाना फ्लशिंग का काम चल रहा है। जिसकी वजह से आने वाले हफ्ते में कुछ दिन कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित होगी। इस दौरान 5 जनवरी से 8 जनवरी के बीच जीत गढ़ जलाशय से जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति की जाती है वहां रहने वाले लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
यह फ्लशिंग कार्य हर साल दिसंबर-जनवरी के बीच किया जाता है ताकि जलाशयों में जमा मिट्टी-घोल और अवशेष निकाले जा सकें, जिससे बाद में पानी की गुणवत्ता बेहतर हो सके। लेकिन इस दौरान कुछ समय के लिए सप्लाई प्रभावित होती है।
ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड ने होने वाली असुविधा के लिए प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से खेद जताते हुए उनसे समझदारी से पानी का इस्तेमाल करने और पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण (स्टोरेज) करके रखने को कहा है। इसके साथ ही जल बोर्ड ने टैंकर मंगवाने के लिए वाटर इमरजेंसी नम्बर्स भी जारी किए हैं और उन पर फोन करके टैंकर मंगवाने की सलाह भी दी है।
यह भी पढ़े: Teenage girls problems : 13+ वर्ष की लड़कियों की क्या समस्याएँ और उन्हें कैसे समझे?.. !
कौन-कौन से इलाके प्रभावित होंगे?
जल बोर्ड की सूची में कुल 14 प्रमुख इलाके शामिल हैं जहाँ पानी की आपूर्ति में कमी या रुकावट आएगी:
- जीत गढ़ जलाशय क्षेत्र
- पुरानी सब्जी मंडी
- बर्फ खाना
- मल्का गंज
- सराय फूस
- बंगला रोड
- राजपुर रोड
- शक्ति नगर
- विजय नगर
- रूप नगर
- विश्वविद्यालय क्षेत्र
- पुलिस लाइन क्षेत्र
- श्रीराम इंस्टिट्यूट
- बहार घर
इन इलाकों में रहने वाले लोगों को आवश्यकतानुसार पानी का पहले से स्टोरेज/भंडारण करने की सलाह दी गई है।

DJB की सलाह और तैयारी
जल बोर्ड ने प्रभावित लोगों से स्पष्ट रूप से कहा है कि वे पानी का इस्तेमाल समझदारी से करें और इतना पानी पहले से इकट्ठा कर लें कि ये चार दिन उनके परिवार की जरूरतों को पूरा कर सके।
इसके अलावा DJB ने आम जनता के लिए पानी टैंकर मंगाने के आपातकालीन नंबर भी जारी किए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके:

पानी टैंकर इमरजेंसी नंबर
- ईदगाह: 23537397, 23677129
- राजिंदर नगर: 28742340
- गुलाबी बाग / शास्त्री नगर: 23650040
- चंद्रावल वाटर वर्क्स: 23819045, 23818525, 23810930
- वाटर इमरजेंसी हेल्पलाइन: 1916 (DJB)
यह भी पढ़े : A profound philosophical discussion: जीवन का अंतिम सत्य क्या है?..
Note:
Disclaimer/अस्वीकरण: यह जानकारी सोर्स पर आधारित है, नीतियों और नियमों में होने वाले बदलावों की नवीनतम और सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें। क्योकि नियमों में समय-समय पर परिवर्तन होते रहते हैं, इसलिए किसी भी कार्रवाई से पहले आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह आर्टिकल प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल व लेख “! दिल्ली के इन 14 इलाकों में सोमवार से चार दिन तक होगी पानी की भारी किल्लत !” जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।
!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!
