Bihar Flood

Bihar Flood: दो दिनों की बारिश के बाद डरा रही “लोकायन नदी”, बिहार के दर्जनों गांवों में बाढ़ का संकट..

Bihar Flood: पिछले दो दिनों से बिहार और झारखंड में हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड में बाढ़ की आशंका को उत्पन्न कर दिया है. इस कड़ी में “लोकायन नदी” में लगातार बढ़ते जलस्तर ने स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की भी चिंता बढ़ा दी है.

Bihar Flood

गांवों में बढ़ रहा बाढ़ का पानी

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को धुरी बिगहा गांव के पास लोकायन नदी के पश्चिमी तटबंध में करीब 50 फीट का भीषण कटाव हो गया. बढ़ते जलस्तर की वजह से कटाव से धुरीविगहा, छीयासठ बिगहा, कुसेता, फुलवरिया, लक्कड़ बीघा, डोमना बिगहा, मुरलीगढ़, सोहरापुर, दामोदरपुर और चमड़ी सहित एक दर्जन से अधिक गांवों की ओर बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ना शुरू कर दिया है.

Bihar Flood

तटबंधों में कटाव की आशंका

ऐसी जानकारी मिली है कि “लोकायन नदी” के पूर्वी-पश्चिमी तटबंधों में आधा दर्जन से अधिक गांवों के पास पानी के रिसाव की खबर मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है. कहा जा रहा है कि नदी के दोनों तरफ के तटबंधों में दर्जनों जगहों पर कटाव की आशंका बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: बिहार में माइक्रोफाइनेंस लोन के जाल में कैसे फंसते जा रहे हैं लोग?..

अलर्ट पर प्रशासन

“लोकायन नदी” में बढ़ते जलस्तर के बाद स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है. यहां के धुरी बिगहा गांव के पास तटबंध में कटाव हो गया है. इसके जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है.

Bihar Flood

तटबंध की मरम्मत जारी

अचानक आने वाली आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक साधन उपलब्ध हैं. प्रशासन द्वारा तेज गति से तटबंध की मरम्मत का काम किया जा रहा है. बोरी में बालू भरकर रिसाव वाले स्थानों का मरम्मत कार्य जारी है.

किसान व प्रशासन की संयुक्त निगरानी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वर्तमान में किसान-प्रशासन मिलकर “लोकायन नदी” के तटबंधों की लगातार निगरानी में जुटे हुए हैं. प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमों की तैनाती कर दी गई हैं. बता दें कि यह क्षेत्र पहले भी बाढ़ की विभीषिका झेल चुका है.

क्या करना चाहिए (स्थानीय निवासियों के लिए सुझाव):

  1. तटबंधों के आसपास न जाएं – कटाव किसी भी समय गंभीर रूप ले सकता है।
  2. प्रशासन के निर्देशों का पालन करें – अगर निकासी की सूचना मिले तो तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर जाएं।
  3. ज़रूरी सामान तैयार रखें – जैसे सूखा राशन, जरूरी कागजात, दवाइयाँ आदि।
  4. स्थानीय अलर्ट्स पर ध्यान दें – रेडियो, टीवी या स्थानीय अधिकारियों से अपडेट लेते रहें।

यह भी पढ़े : बिहार में घूमने लायक टॉप 30 जगहें– इतिहास, धर्म और प्रकृति का अद्भुत संगम.. 

Note:

Disclaimer: यह आर्टिकल व लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। यह जानकारी सोर्स पर आधारित है, यह आर्टिकल व प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल व लेख “!Bihar Flood: दो दिनों की बारिश के बाद डरा रही “लोकायन नदी”, बिहार के दर्जनों गांवों में बाढ़ का संकट..! जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को तकनीक पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।

!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!

By: KP
Edited  by: KP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *