भारतीय टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से आज होगा। वही इस बड़े मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कप्तान हिट मेन के नाम से मशहूर यानी रोहित शर्मा की एक लाइन फिर से सुर्खियों में है— “History Repeat करेंगे, History Defeat करेंगे।”
यह लाइन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रमोशनल वीडियो और एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान सामने आई थी। उस समय रोहित शर्मा ने कहा था कि क्रिकेट में इतिहास बहुत कुछ कहता है, लेकिन मैदान पर हर बार नया इतिहास भी लिखा जा सकता है।
दरअसल रोहित का यह बयान सिर्फ एक डायलॉग नहीं बल्कि टीम के माइंडसेट को दिखाता है। इसमें दो बड़े संदेश छिपे हैं— एक इतिहास को दोहराने का और दूसरा इतिहास को हराने का। ऐसे में सवाल यह है कि क्या सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया उस सपने को पूरा कर पाएगी जो रोहित ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत में देखा था?
‘History Repeat’ का क्या मतलब है?
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मुताबिक ‘History Repeat’ का सीधा मतलब है 2024 टी20 वर्ल्ड कप की जीत को फिर से दोहराना।
अगर भारत 2026 का खिताब जीतता है तो वह अपना पिछला टाइटल डिफेंड करेगा और लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनेगा। यह उपलब्धि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक किसी भी टीम ने हासिल नहीं की है।
‘History Defeat’ का क्या मतलब है?
‘History Defeat’ का मतलब है उन पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ना जो अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बने हुए हैं।
जैसे— आज तक कोई भी टीम डिफेंडिंग चैंपियन बनकर अगला टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है।
होस्ट देश में टी20 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड भी किसी टीम के नाम नहीं है।
कोई भी टीम टी20 वर्ल्ड कप तीन बार नहीं जीत पाई है।
क्योंकि 2026 का टी20 वर्ल्ड कप भारत में खेला जा रहा है, इसलिए अगर टीम इंडिया ट्रॉफी जीतती है तो ये कई बड़े रिकॉर्ड एक साथ टूट सकते हैं।

सेमीफाइनल जीत के बाद फिर वायरल हुआ बयान
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। इस जीत के बाद रोहित शर्मा का वही बयान सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो गया है।
फैंस “History Repeat करेंगे, History Defeat करेंगे” को लेकर मीम्स, रील्स और पोस्ट बना रहे हैं। कई क्रिकेट प्रेमी इसे टीम इंडिया के लिए मोटिवेशनल लाइन मान रहे हैं।
फाइनल में न्यूजीलैंड से होगी टक्कर
अब भारतीय टीम के सामने आखिरी चुनौती न्यूजीलैंड की है। अगर टीम इंडिया फाइनल मुकाबला जीत जाती है तो रोहित शर्मा की यह लाइन सिर्फ एक मोटिवेशनल डायलॉग नहीं रहेगी, बल्कि क्रिकेट इतिहास में एक नई कहानी बन जाएगी।
टी20 वर्ल्ड कप के अब तक के विजेता
2007 – भारत (साउथ अफ्रीका)
2009 – पाकिस्तान (इंग्लैंड)
2010 – इंग्लैंड (वेस्टइंडीज)
2012 – वेस्टइंडीज (श्रीलंका)
2014 – श्रीलंका (बांग्लादेश)
2016 – वेस्टइंडीज (भारत)
2021 – ऑस्ट्रेलिया (ओमान और यूएई)
2022 – इंग्लैंड (ऑस्ट्रेलिया)
2024 – भारत (अमेरिका और वेस्टइंडीज)
