फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। रविवार को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर ट्रॉफी जीत ली।
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 256 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही सिमट गई।

तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना भारत

इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गया है। इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है।

इतना ही नहीं, पहली बार किसी मेजबान देश ने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल जीतने से चूक गई।

न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही

न्यूजीलैंड की ओर से ओपनिंग करने Finn Allen और Tim Seifert आए। पहले ओवर में ही एलन को जीवनदान मिला, जब Shivam Dube ने Arshdeep Singh की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया।

हालांकि तीसरे ओवर में Axar Patel ने एलन को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अगले ही ओवर में Jasprit Bumrah ने Rachin Ravindra को सिर्फ 1 रन पर चलता किया।

अक्षर पटेल और बुमराह ने तोड़ी कीवी टीम की कमर

पांचवें ओवर में अक्षर पटेल ने Glenn Phillips को बोल्ड कर दिया, जिससे न्यूजीलैंड का स्कोर 47 रन पर तीन विकेट हो गया। इसके बाद भी Tim Seifert ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। लेकिन आठवें ओवर में Hardik Pandya ने Mark Chapman को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। नौवें ओवर में Varun Chakravarthy ने सीफर्ट को आउट किया। उनका शानदार कैच Ishan Kishan ने पकड़ा। सीफर्ट ने 52 रन की पारी खेली।

आखिर में बुमराह का कहर

मध्य ओवरों में भी भारत के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा। 13वें ओवर में अक्षर पटेल ने Daryl Mitchell को आउट किया। इसके बाद 16वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने Jimmy Neesham और Matt Henry को बोल्ड कर दिया। 18वें ओवर में उन्होंने Mitchell Santner को भी बोल्ड कर दिया। बुमराह ने 4 विकेट और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह ध्वस्त कर दी।

 

अभिषेक और संजू ने दिलाई तूफानी शुरुआत

भारतीय पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने की। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और तेजी से रन बनाए। चौथे ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर में दोनों ने 24 रन बटोर लिए, जिससे टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया। अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। पावरप्ले के छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 92 रन हो चुका था।

टी20

अभिषेक का तूफानी अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि आठवें ओवर में रचिन रवींद्र ने उन्हें आउट कर भारत को पहला झटका दिया। उस समय तक टीम इंडिया 100 रन के पार पहुंच चुकी थी और मजबूत स्थिति में थी।

संजू सैमसन की लगातार तीसरी फिफ्टी

अभिषेक के आउट होने के बाद संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह इस वर्ल्ड कप में उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी रही। सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली और भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

ईशान किशन का तेज अर्धशतक

ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उनकी तेज पारी के दम पर भारत ने 15वें ओवर में ही 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया।
हालांकि 16वें ओवर में जेम्स नीशम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में तीन विकेट झटक लिए। इस ओवर में संजू सैमसन, ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव आउट हो गए।

शिवम दुबे की विस्फोटक फिनिशिंग

आखिरी ओवरों में हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला। हालांकि 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या आउट हो गए। इसके बाद शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में जेम्स नीशम की गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 24 रन ठोक दिए।
दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन बनाए और भारत का स्कोर 20 ओवर में 255 रन तक पहुंचा दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत (Playing XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड (Playing XI): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20I हेड टू हेड

कुल मैच: 31
भारत जीता: 19
न्यूजीलैंड जीता: 11
टाई: 1

टी20 वर्ल्ड कप में भारत vs न्यूजीलैंड

कुल मैच: 4
न्यूजीलैंड जीता: 3
भारत जीता: 1

आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में भारत vs न्यूजीलैंड

कुल मैच: 4
न्यूजीलैंड जीता: 2
भारत जीता: 2

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *