Neeraj Chopra Marriage: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर यानी भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने जीवन के नए पारी की शुरुआत की है। वह शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने इसका एलान रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- ‘जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया।’ नीरज की जीवनसंगिनी का नाम हिमानी है।

कौन हैं हिमानी

नीरज की पत्नी हिमानी कौन हैं इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। वहीं, स्टार खिलाड़ी ने भी इसका खुलासा नहीं किया है। सामने आई तस्वीरों में लड़की के माता-पिता और नीरज के परिजन नजर आ रहे हैं, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शादी बेहद ही निजी तरीके से किसी गुप्त स्थान पर की गई।

भारत

पेरिस ओलंपिक में जीता रजत

वही टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने वाले नीरज ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया। वह लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के पहले ट्रैक एवं फील्ड एथलीट हैं। नीरज ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर दूर भाला फेंक रजत पदक जीता था। नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।

भारत के लिए नीरज चोपड़ा के सर्वश्रेष्ठ थ्रो

स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने स्वीडन में डायमंड लीग 2022 में 89.94 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इस थ्रो के साथ, उन्होंने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में सेट किए गए अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.30 मीटर को और बेहतर किया।

पेरिस ओलंपिक फाइनल, 2024

नीरज का पेरिस ओलंपिक के फाइनल में 89.45 मीटर का थ्रो, उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। हालांकि, इसके बाद वह एक बार भी वैध थ्रो नहीं कर सके।

दोहा डायमंड लीग, 2023

नीरज के 88.67 के थ्रो ने उन्हें 2023 में दोहा डिमोंड लीग में फिर से स्वर्ण पदक दिलाया। नीरज ने अपने पहले प्रयास में स्वर्ण पदक जीता।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023

88.17 मीटर का थ्रो किया और स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रतियोगिता के जरिए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2022

नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 88.13 मीटर के प्रयास के साथ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।

एशियन गेम्स, 2018

नीरज ने 2018 में एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 88.06 मीटर का थ्रो कर इतिहास रचा था।

डायमंड लीग फाइनल 2024

नीरज ने ब्रसेल्स डायमंड लीग फाइनल में 87.86 मीटर का थ्रो किया। वह दूसरे स्थान पर रहे और खिताब से चूक गए।

लुसान डायमंड लीग, 2023

नीरज ने 87.66 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उन्होंने पांचवें प्रयास में जाकर थ्रो किया और सीधे स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। उनके गोल्डन आर्म का जादू एक बार फिर चला।

टोक्यो ओलंपिक, 2020

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज रातोंरात सनसनी बन गए थे। अपने दूसरे थ्रो में उन्होंने 87.58 मीटर की दूरी तय की और भारत को ओलंपिक का पहला ट्रैक एंड फील्ड गोल्ड दिलाया.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बनेरहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *