इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का दूसरा मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

टॉस जीतकर मुंबई ने चुनी गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित 20 ओवर में 221 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया।

रहाणे और रघुवंशी की शानदार अर्धशतकीय पारियां

केकेआर की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे और रघुवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया और मुंबई के सामने 222 रनों का लक्ष्य रखा।

मुंबई की धमाकेदार शुरुआत

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद शानदार रही। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने टीम को तेज शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 5 ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया।

रोहित शर्मा का तूफानी अर्धशतक

रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 80 बिना विकेट के था।

78 रन बनाकर रोहित का अंत, लेकिन टीम मजबूत

मुंबई को पहला झटका 12वें ओवर में लगा जब रोहित शर्मा 38 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने तक टीम का स्कोर 148 रन हो चुका था, जिससे जीत की नींव मजबूत हो चुकी थी।

रिकेल्टन की शानदार पारी

रेयान रिकेल्टन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 81 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के जड़े और टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया।

मुंबई
रेयान रिकेल्टन ने भी शानदार बल्लेबाजी

सूर्या का छोटा लेकिन अहम योगदान

सूर्यकुमार यादव ने भी कुछ अच्छे शॉट खेले, हालांकि वह 15वें ओवर में 16 रन बनाकर आउट हो गए।

आखिरी ओवर में मुंबई ने हासिल की जीत

मुंबई इंडियंस ने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया और 4 विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया।

रहाणे-एलन की तूफानी शुरुआत

केकेआर की पारी की शुरुआत कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने की। दोनों बल्लेबाजों ने शुरू से ही तेज रन बनाते हुए महज 5 ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया।

हालांकि इस खतरनाक साझेदारी को शार्दुल ठाकुर ने तोड़ा। उन्होंने छठे ओवर में फिन एलन को आउट किया। एलन ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए।

शार्दुल ठाकुर ने झटके अहम विकेट

फिन एलन के बाद कैमरून ग्रीन ने 10 गेंदों में 18 रन बनाए, लेकिन 9वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। शार्दुल ने इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे का भी विकेट लिया, जो शानदार लय में नजर आ रहे थे।

अजिंक्य रहाणे की शानदार अर्धशतकीय पारी

एक छोर पर टिके रहकर अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की और सिर्फ 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
उन्होंने कुल 67 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

रघुवंशी और रिंकू सिंह का आक्रमण

मध्यक्रम में अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी को नई गति दी। रघुवंशी ने 28 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाया । 19वें ओवर तक केकेआर का स्कोर 200 के पार पहुंच गया
हालांकि इसी ओवर में हार्दिक पंड्या ने रघुवंशी को आउट किया। उन्होंने 29 गेंदों में 51 रन बनाए।

रिंकू सिंह की फिनिशिंग टच

अंत में रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाकर टीम को 221 रन तक पहुंचाया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडेय, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

मुंबई बनाम केकेआर: किसका पलड़ा भारी?

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भी मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है।

कुल मुकाबले: 36
मुंबई की जीत: 25

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *