इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-10 में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रोमांच आखिरी गेंद तक बना रहा।

157 रनों का लक्ष्य, आखिरी गेंद पर जीत

लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में 9 रन की जरूरत थी, जहां कप्तान ऋषभ पंत ने तीन चौके लगाकर मैच फिनिश किया।
पंत ने 50 गेंदों पर नाबाद 68 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे।

लखनऊ की खराब शुरुआत, मार्करम ने संभाली पारी

लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। Mitchell Marsh 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एडन मारकरम (Aiden Markram) ने 27 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को संभाला। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि, निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) (1 रन) रन आउट हो गए और आयुष बदोनी (Ayush Badoni) (12 रन) भी ज्यादा योगदान नहीं दे सके। इसके बाद अब्दुल समद (Abdul Samad ) (16 रन) और पंत के बीच अहम साझेदारी हुई, जिसने टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

हैदराबाद की खराब शुरुआत, क्लासेन-नीतीश ने संभाला मोर्चा

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) (0) और Travis Head (7) जल्दी आउट हो गए। कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) भी सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिससे टीम का स्कोर 11/3 हो गया। इसके बाद हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) और नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 116 रनों की साझेदारी की।
नीतीश रेड्डी: 33 गेंदों में 56 रन (5 छक्के, 3 चौके)
क्लासेन: 41 गेंदों में 62 रन (5 चौके, 2 छक्के)

गेंदबाजों ने दिलाई लखनऊ को वापसी

लखनऊ के गेंदबाजों ने शुरुआती झटके देकर मैच में पकड़ बनाई।
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami ) – 2 विकेट
आवेश खान (Avesh Khan) – 2 विकेट
प्रिंस यादव – 2 विकेट
आवेश खान ने अहम मौके पर क्लासेन और हर्ष दुबे को आउट कर मैच का रुख बदल दिया।

हेड-टू-हेड में लखनऊ का दबदबा

SRH और LSG के बीच अब तक IPL में 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ ने 5 और हैदराबाद ने 2 मैच जीते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट

इम्पैक्ट सब: ईशान मलिंगा

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट सब: आयुष बदोनी

ऋषभ पंत की कप्तानी पारी ने मैच का पासा पलट दिया

यह मुकाबला पूरी तरह से रोमांच से भरपूर रहा, जहां एक समय हैदराबाद मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन ऋषभ पंत की कप्तानी पारी ने मैच का पासा पलट दिया। इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली, जबकि हैदराबाद को दूसरी हार झेलनी पड़ी।

लखनऊ
ऋषभ पंत की कप्तानी पारी

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *