लखनऊ, 1 अप्रैल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने हैं। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 142 रनों का लक्ष्य दिया है। दिल्ली की ओर से टी. नटराजन और लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके।

लखनऊ की पारी: शुरुआत से ही लड़खड़ाई टीम

लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान ऋषभ पंत महज 7 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद एडेन मार्करम (11 रन) को अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया। आयुष बदोनी खाता खोले बिना ही टी. नटराजन का शिकार बने।

निकोलस पूरन भी कुछ खास नहीं कर सके और 8 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस समय टीम का स्कोर 65/4 था।ओपनर मिचेल मार्श ने थोड़ी देर संघर्ष किया और 28 गेंदों में 35 रन (3 छक्के, 2 चौके) बनाए, लेकिन कुलदीप यादव ने उन्हें अपनी फिरकी में फंसा लिया। डेब्यूट कर रहे मुकुल चौधरी (14 रन) भी कुलदीप का शिकार बने।

अब्दुल समद ने दिखाई लड़ाई

मिडिल ऑर्डर में अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रन (25 गेंद) बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। हालांकि, उनका विकेट भी टी. नटराजन ने ले लिया।

इसके बाद लखनऊ की पारी तेजी से बिखर गई। मोहम्मद शमी (1), एनरिक नॉर्किया (0) और मोहसिन खान (0) जल्दी आउट हो गए। पूरी टीम 142 रन पर सिमट गई।

दिल्ली की घातक गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया:

टी. नटराजन – 3 विकेट
लुंगी एनगिडी – 3 विकेट
कुलदीप यादव – 2 विकेट

दिल्ली
टी. नटराजन ,लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी

हेड-टू-हेड: कांटे की टक्कर

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं:

लखनऊ सुपर जायंट्स – 3 जीत
दिल्ली कैपिटल्स – 4 जीत

इस रिकॉर्ड से साफ है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक रहता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्किया, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: शाहबाज अहमद

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार

मैच की स्थिति

दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 142 रन बनाने हैं। पिच को देखते हुए यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन लखनऊ के गेंदबाज मुकाबले को रोमांचक बना सकते हैं।

अब देखना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स इस लक्ष्य को आसानी से हासिल करती है या लखनऊ की टीम वापसी करती है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *