Live Cricket Score 1st Test India Vs England 2024 Day 4: भारतीय टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत को जीत के लिए चौथी पारी में 231 रन बनाने थे, लेकिन उसकी पूरी टीम ये छोटा सा टारगेट नहीं चेज कर पाई.

हैदराबाद मैं भारतीय टीम की दूसरी पारी में शुरुआत सधी हुई रही. ओपनर यशस्वी जयसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े. अपना डेब्यू मैच खेल रहे टॉम हार्टले ने यशस्वी जयसवाल को आउट करके इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई. टॉम हार्टले ने फिर आज कल खराब फार्म में चल रहे शुभमन गिल, कप्तान रोहित और अक्षर पटेल को आउट करके भारत की टेंशन और बढ़ा दी. वही केएल राहुल भी जो रूट का शिकार बन गए. फिर हरफनमौला रवींद्र जडेजा को बेन स्टोक्स ने एक शानदार थ्रो कर के रन-आउट कर दिया. वही श्रेयस अय्यर से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह लीच की फिरकी की जाल में फंस गए. 119 रनों पर सात विकेट गिरने के बाद केएस भरत और आर. अश्विन के बीच 57 रनों की शानदार साझेदारी हुई. एक समय ऐसा लग रहा था कि दोनों खिलाड़ी मिलकर भारत को जीत के करीब ला देंगे, लेकिन एक बार फिर टॉम हार्टले ने दोनों को पवेलियन भेज कर भारत की उम्मीदों पर पानी सा फेर दिया.

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ ही हार मिली थी घर में

आप को बता दें कि चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 420 रनों पर ही सिमट गई. दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने बेहतरीन 196 रन बनाए. ओली पोप ने 278 गेंदों का सामना किया और 21 चौके लगाए. ओली पोप के अलावा बेन डकेट ने अहम 47 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार और रवि चंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिये. इंग्लैंड ने अपनी पहली इनिंग्स में मात्र 246 रनों का स्कोर खड़ा किया था. वहीं भारत ने अपनी पहली पारी में 436 रन का विशाल स्कोर बनाए थे. पहली पारी के आधार पर भारत को 190 रनों की शानदार बढ़त मिली थी. इंग्लैंड की इस ऐतिहासिक जीत के स्टार रहे ओली पोप, जिन्होंने दूसरी पारी में 196 रन बनाए और टॉम हार्टले, जिन्होंने दूसरी पारी में सात विकेट हासिल किए । अपने घर में भारतीय टीम आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ ही हार थी।

भारतीय टीम
ओली पोप सेंचुरी के बाद जश्न मनाते हुए

1st टेस्ट मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह .

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, जैक लीच और मार्क वुड .

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *