एशिया कप 2023 के लिए सुपर-4 की टीमें अब तय हो गई हैं. ग्रुप-ए से पाकिस्तान के बाद इण्डिया टीम ने भी क्वालिफाई कर लिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में इंडियन टीम ने एशिया कप में अपना दूसरा मैच सोमवार (4 सितंबर) को नेपाल के खिलाफ खेला.

भारत का सुपर-4 में एंट्री

इस मैच में इंडियन टीम ने 10 विकेट से सुपर जीत दर्ज कर सुपर-4 में एंट्री कर ली है. इसी के साथ अब क्रिकेट फैन्स को इण्डिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला भी देखने को मिलेगा.

यह मैच 10 सितंबर को हम्बनटोटा शहर में खेला जाएगा. जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को हम्बनटोटा में ही खेला जाएगा .

आप को बता दें कि भारतीय टीम और नेपाल के बीच यह मुकाबला पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मैच में इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर नेपाल के कप्तान को पहले बैटिंग करने को कहा और नेपाल ने 230 रन बनाए. टीम के लिए आसिफ शेख ने ताबड़तोड़ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 58 रन बनाए. जबकि सोमपाल कामी ने 48 रनों की दमदार पारी खेली.

टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट झटके. जबकि मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पंड्या को 1-1 सफलता मिली.

बरसात से बाधित ये मैच भारत ने 10 विकेट से जीता

231 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 2.1 ओवर में बगैर विकेट गंवाए 17 रन ही बना था कि फिर तेज बरसात के कारण खेल रोक दिया गया. काफी समय बरसात के कारण बर्बाद हुआ. फिर डकवर्थ लुईस (D/L) नियम से भारत को 23 ओवरों में 145 रनों का टारगेट दिया गया.

इसके जवाब में इंडियन टीम ने बगैर विकेट गंवाए 20.1 ओवर में 147 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने धमाकेदाज अंदाज में हॉफ सेंचुरी जड़ा. उन्होंने मैच में मात्र 59 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए. जबकि शुभमन गिल भी 62 गेंदों पर बेहतरीन 67 रन बनाकर नाबाद रहे.
और भारत ने बिना कोई विकेट गवाए नेपाल को करारी सिकस्थ दिया. अब भारत का मुकाबला 10 सितंबर को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *