Manu Bhaker Biography in Hindi

Manu Bhaker Biography in Hindi: जानिये कोन है? मनु भाकर, जो बनी पहली भारतीय महिला, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 भारत के लिए जीता दुसरा पदक..

इस समय पेरिस ओलंपिक 2024 चल रहा है, जिसके दूसरे दिन ही भारत ने अपना खाता खोलते हुए पहला मेडल जीत लिया है और यह मेडल मनु भाकर (Manu Bhaker) द्वारा लाया गया है जो कि, आज देश की युवा शूटर में से एक है. इन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कास्य पदक हासिल किया है. इस वजह से आज मनु भाकर की काफी चर्चाएं भी हर जगह  देखी जा सकती है. आज हम आपको उनके बारे में संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल देने वाले है, आगे पढ़ते रहे..

Manu Bhaker Biography in Hindi

मनु भाकर का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा 

मनु भाकर  एक  बहुत प्रतिभाशाली भारतीय निशानेबाज हैं, जिन्होंने अपनी कम उम्र में ही कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका जन्म 18 फरवरी 2002 को हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव में हुआ था।

मनु के पिता राम किशन भाकर मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं और उनकी माँ सुमेधा एक स्कूल टीचर हैं।  

मनु भाकर की शुरूआती शिक्षा उनके गृह निवास झज्जर से ही हुई है, इसके बाद उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से पूरी की है, जिसमें उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में BA ऑनर्स किया हुआ है. मनु अब भी कर रहीं पढ़ाई, मनु भाकर इस समय पंजाब यूनिवर्सिटी से लोक प्रशासन में डिग्री हासिल कर रही हैं।

बचपन से ही मनु को खेलों में रुचि थी। स्कूल के दिनों में वह कबड्डी, बैडमिंटन और बास्केटबॉल खेलती थीं। उनकी शूटिंग की शुरुआत एक संयोग से हुई।

मनु भाकर के बारे में बता दे कि, वह मार्शल आर्ट में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक अपने नाम कर चुकी है.

2016 में दिल्ली में अपने चाचा के घर जाने पर उन्होंने शूटिंग रेंज देखा और वहां ट्रायल के लिए गईं। उन्हें शूटिंग का शौक हो गया और वह इसमें करियर बनाने का मन बना चुकी थीं। हालांकि शुरुआत में उनके परिवार को आपत्ति थी, लेकिन मनु के हौसले और जुनून को देखते हुए उन्होंने उनका साथ दिया। मनु ने अपनी कड़ी मेहनत के करण जल्द ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने लगीं।

Manu Bhaker Biography in Hindi

मनु भाकर करियर 

आज मनु भाकर का नाम भारतीय खेल में सम्मानपूर्वक लिया जा रहा है, इन्होने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है, वही मनु ने निशानेबाजी में आने से पहले मुक्केबाजी टेनिस और स्केटिंग जैसे खेलों में भी गहरी रुचि दिखाइए, इसके साथ ही वह मार्शल आर्ट में भी कई पदक प्राप्त कर चुकी है, लेकिन उनका इंटरनेशनल डेब्यू 2017 में हुआ है, ऐसे में उन्होंने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से जल्द ही अपनी एक पहचान बना ली और वह इंटरनेशनल लेवल तक पहुंच चुकी है.

Manu Bhaker Biography in Hindi

मनु भाकर अचीवमेंट्स 

स्वर्ण पदक किया अपने नाम आपको बता दे की, ब्यूनस आयर्स में 2018 के युवा ओलिंपिक खेलों में मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था, इसके बाद वह युवा ओलिंपिक में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गईं थी।

ये भी पढ़े : 50+ Best, Trending, And Viral Hashtags For YouTube Shorts and Instagram reels ! 50+ सर्वश्रेष्ठ, ट्रेंडिंग और वायरल हैशटैग

ISSF में जीता पदक

मनु भाकर ने ISSF विश्व कप प्रतियोगिताओं में भी कई पदक जीते हैं, जिनमें व्यक्तिगत और मिक्स टीम प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक शामिल हैं।

इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में उनकी सफलता जारी रही, जहां उन्होंने उसी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद मनु की मोजुदगी एक शीर्ष निशानेबाज के रूप में गिनी जाने लगी.

 

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया

मनु भाकर के भारतीय खेलों में अहम योगदान की वजह से 2020 में उन्हें प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चूका है।

Manu Bhaker Biography in Hindi

पेरिस ओलंपिक 2024 में जीता मेडल

इस समय मनु भाकर (Manu Bhaker) ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल सिंगल वुमेन इवेंट के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है.

वही मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में ही दुसरी बार 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया है.एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम के इस इवेंट में मनु भाकर के साथ उनकी टीम में सरबजोत सिंह शामिल थे. इसके साथ ही मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो मेडल अपने नाम करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं.

ये भी पढ़े : शेयर बाज़ार क्या है और शेयर बाज़ार कैसे काम करता है ? Share Market Kya Hai In Hindi

Note:

डिस्क्लेमर: ”इस लेख में बताई गई सभी जानकारी में  हमारा उद्देश्य महज जानकारी वा सूचना देना है।”

|| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।

“अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें”…..

By: KP

Edited  by: KP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed