AVN News Desk Weather Report: देश की राजधानी क्षेत्र दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार और रविवार को भीषण ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में दो जनवरी तक बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। बीते शुक्रवार को भी लगातार तीसरे दिन भी दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते 250 से भी ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें अकेले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 238 फ्लाइट शामिल हैं। वहीं, 125 से ज्यादा ट्रेनों के प्रचालन पर भी असर पड़ा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने 2 जनवरी तक उत्तर भारतीय राज्यों में घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कोल्ड डे तब होता है जब लगातार दो दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस से कम हो।
राजधानी दिल्ली में भी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। घने कोहरे से परिवहन सेवाओं पर काफी असर पड़ा है। हालांकि, दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवआईअड्डे पर सुबह के समय विजिबिलिटी मामूली सुधार के साथ 150 मीटर तक पहुंच गई है। उड़ानों के आवागमन में देरी तो हुई है, लेकिन कोई उड़ान रद्द नहीं हुई। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 14 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं है।
मौसम करेगा निराश
नए साल के जश्न के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाने वाले की उम्मीद को लेकर उत्तराखंड के धनोल्टी, काणाताल पर्यटन स्थलों पर पहुंचने वाले पर्यटकों को मौसम की बेरुखी आप को मायूस कर सकती है। अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
अन्य इलाकों का हाल
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, आज यानी 30 दिसंबर को तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थान पर मध्यम बारिश संभव है. वहीं, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
दिल्ली और इन राज्यों में है कोहरे का अलर्ट
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड और ओडिशा में घना से बहुत घना कोहरा जारी रह सकता है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति संभव है.
मौसम विभाग उत्तर भारत के राज्यों के लिए अगले दो हफ्ते के मौसम पर एक अपडेट जारी किया है.
भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो हफ्ते का पूर्वानुमान जताया है. इसके मुताबिक, 5 जनवरी के बाद पंजाब, हरियाणा और देश की राजधानी दिल्ली में 68 से लेकर 100% तक शीतलहर का अनुमान है. वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में इस दौरान 34 से 67% शीतलहर की संभावना जताई गई है. देश के बाकी इलाकों में अगले दो हफ्ते में शीतलहर का अनुमान नहीं जताई है. ये अनुमान 29 दिसंबर से 11 जनवरी तक के लिए जारी किया गया है.



