AVN News Weather Report: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि रविवार को पंजाब से लेकर बिहार और दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के असम, नगालैंड और मणिपुर में घना कोहरा छाया रहा है। इस दौरान उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड भी महसूस की गई है।
दो दिन तेज धूप के बाद फिर कोहरा छाने से उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा भी छाया रहा है। खराब मौसम और घने कोहरे के चलते ट्रेनों की आवाजाही पर खासा असर पड़ा और उड़ानों में भी देरी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कम से कम दो से तीन दिन घना कोहरा और भीषण ठंड की स्थिति जो कि तो बनी रहेगी। तीन फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर वर्षा की भी संभावना जताई जा रही है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि रविवार को पंजाब से लेकर बिहार और हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के असम, नगालैंड और मणिपुर में घना कोहरा छाया रहा है। इस दौरान उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड भी महसूस की गई है। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से कुछ हद तक राहत की उम्मीद बंधी थी, लेकिन अचानक ही मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत में 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा है। चंडीगढ़ में सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा है।
तमिलनाडु के ऊटी में पारा 1.3 डिग्री पर आया है
तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में हिल स्टेशन ऊटी में कश्मीर जैसे हालात ही देखने को मिले हैं और न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क कर आ गया है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन पर खासा असर पड़ा है।
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, तंगमर्ग, सोनमर्ग में बर्फबारी जारी
जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग, तंगमर्ग, गुरेज, सोनमर्ग और कुपवाड़ा के कई ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है, जबकि जम्मू में दिनभर धूप खिली रही है। कश्मीर के अधिकतर ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने के कारण घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में काफी वृद्धि यानी बढ़त हुई है। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के पहले सप्ताह तक घाटी के अधिकतर स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी होगी।
हरियाणा और पंजाब में कई जगह पारा सामान्य से भी नीचे
पंजाब और हरियाणा को भी कड़ाके की ठंड से अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। दोनों राज्यों में कई जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से भी नीचे बना हुआ है। पंजाब में 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ लुधियाना सबसे ठंडा बना रहा है। गुरदासपुर में 6.2 डिग्री, पटियाला में 6.9 डिग्री और बठिंडा में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, हरियाणा में 5.6 डिग्री तापमान के साथ करनाल सबसे ठंडा रहा है। अंबाला में 6.6, भिवानी में 7.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार रोहतांग में बर्फबारी 31 को यलो अलर्ट जारी
हिमाचल में रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर हल्का बर्फबारी हुआ है। शिमला समेत कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 30 जनवरी से तीन फरवरी तक मैदानों में बारिश और मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। 31 जनवरी को मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। पूर्वानुमान को देखते हुए प्रदेश में लंबे समय से चल रहा सूखा टूटने के आसार बन गए हैं। किसान-बागवान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। गेहूं की बीजी फसल पीली पड़ गई है। सूखे के चलते प्रदेश में 30 फीसदी तक फसल बरबाद हो गई है। लाहौल में माइनस तापमान के चलते नदी-नालों में पानी जम रहा है। और इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है।
