Northeast States Facts : हमारा देश 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों से बना है, जिनमें से एक महत्वपूर्ण हिस्सा पूर्वोत्तर क्षेत्र है, जिसे “पूर्वोत्तर” या “नॉर्थ-ईस्ट” कहा जाता है। इस क्षेत्र में सात राज्य शामिल हैं, जिन्हें “Seven Sisters” यानी “सात बहनें” के नाम से जाना जाता है। आप सोच रहे होंगे कि इन राज्यों को ऐसा नाम क्यों दिया गया है? आइए, इस रोचक सवाल का जवाब जानते हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों 

Seven Sisters में कौन से राज्य आते हैं?

Seven Sisters में निम्नलिखित सात राज्य आते हैं

1. अरुणाचल प्रदेश

2. असम

3. मणिपुर

4. मेघालय

5. मिजोरम

6. नागालैंड

7. त्रिपुरा

क्यों कहा जाता है Seven Sisters?

1947 में देश की आजादी के बाद, इस क्षेत्र में पहले केवल तीन राज्य थे – असम, मणिपुर, और त्रिपुरा। बाद में अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, और नागालैंड का भी गठन हुआ। इन सभी राज्यों की भौगोलिक, सामाजिक, और आर्थिक स्थिति लगभग समान थी, और इन राज्यों की एक दूसरे पर निर्भरता भी थी। इस कारण इन्हें “सात बहनें” का नाम दिया गया।

सिक्किम क्यों नहीं है Seven Sisters में?

पूर्वोत्तर में कुल आठ राज्य हैं, जिनमें से एक राज्य सिक्किम है। हालांकि, सिक्किम को Seven Sisters में शामिल नहीं किया जाता क्योंकि यह पहले भारत का हिस्सा नहीं था और बाद में भारत में शामिल हुआ।

Seven Sisters नाम किसने दिया?

राज्यों

इन राज्यों को “Seven Sisters” नाम असम के सिविल सेवक ज्योति प्रसाद साइकिया ने दिया था। उन्होंने इसे “सात बहनों की भूमि” कहा, जिससे यह नाम प्रसिद्ध हुआ।

इस तरह, Seven Sisters का नाम इन राज्यों की आपसी कनेक्टिविटी और समानता को दर्शाता है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *