AVN News Desk : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वाराणसी लोकसभा सीट से दाखिल किए गए कुल 41 उम्मीदवारों के नामांकन में से आठ ही वैध पाए गए हैं. और इस तरह 33 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अवैध घोषित किए गए हैं.

वाराणसी लोकसभा सीट से दाखिल किए गए 41 उम्मीदवारों के नामांकनों की जांच के दौरान इनमें से 33 को अवैध घोषित कर दिया गया है.

इन वैध नामांकन पत्रों में बीजेपी से नरेंद्र मोदी, कांग्रेस से अजय राय, बहुजन समाज पार्टी से अतहर जमाल लारी, अपना दल (कमेरावादी) से गगन प्रकाश, राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी से पारसनाथ केसरी, युग तुलसी पार्टी से कोली शेट्टी शिवकुमार सहित दो निर्दलीयों संजय कुमार तिवारी और दिनेश कुमार यादव के नाम शामिल हैं.

लोकसभा
अजय राय और पीएम नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव में श्याम रंगीला का नामांकन भी हुआ खारिज

वही कॉमेडियन श्याम रंगीला ने भी वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन किया था. और उनका नामांकन भी खारिज हो गया है. वही बताया जा रहा है कि शपथपत्र न देने के कारण श्याम रंगीला का नामांकन खारिज हुआ है. वही इस बार वाराणसी लोकसभा सीट से कुल 41 उम्मीदवार थे.

आप को बता दें कि वाराणसी लोकसभा सीट पर वोटिंग लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के तहत एक जून को होगी. वही इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *