AVN News Desk: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट टूटने के बाद फंसे सभी 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. वही खदान से सुरक्षित बाहर निकाले गए सभी अधिकारियों को ऐहतियातन जयपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनका मेडिकल एग्जामिनेशन होगा. यह घटना मंगलवार देर रात को हुई थी. और रेस्क्यू के दौरान मौके पर एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात थी. अधिकारियों को खदान से रेस्क्यू किए जाने के बाद उन्हें तुरंत डॉक्टरों की देखरेख में एंबुलेंस में बैठाया गया और जयपुर ले जाया गया है. खदान के अंदर फंसे लोगों में ज्यादातर एचसीएल के अधिकारी ही थे.

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के 14 अधिकारी फसे थे

एसडीआरएफ की टीम मंगलवार देर रात ही खेतड़ी कोलिहान खदान के पास पहुंच गई थी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था. खदान के निकासी द्वार पर आधा दर्जन एंबुलेंस को तैनात किया गया था. हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के 14 अधिकारी लिफ्ट टूटने की वजह से करीब 1800 फीट से अधिक गहराई में फंस गए थे. लिफ्ट को सपोर्ट करने वाली रस्सी टूटने से यह हादसा हुआ था. खदान के अंदर फंसे अधिकारियों में केसीसी यूनिट (Khetri Copper Complex Unit) चीफ जीडी गुप्ता, दिल्ली से आए मुख्य सतर्कता अधिकारी उपेंद्र पांडे, कोलिहान खदान के उप महाप्रबंधक एके शर्मा शामिल थे.

राजस्थान

खदान में फंसे अन्य लोगों में पत्रकार विकास पारीक, विनोद सिंह शेखावत, एके बैरा, अर्णव भंडारी, यशोराज मीणा, वनेंद्र भंडारी, निरंजन साहू, करण सिंह गहलोत, प्रीतम सिंह, हरसीराम व भागीरथ शामिल थे. पत्रकार विकास पारीक फोटोग्राफी टीम के साथ खदान में उतरे थे. यह घटना तब हुई जब सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सतर्कता टीम निरीक्षण के लिए खदान के अंदर गई थी. जानकारी के अनुसार, अधिकारियों को माइन के अंदर ले जाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वर्टिकल लिफ्ट की चेन टूटने के बाद यह 1875 फीट अंदर फंस गई.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *