AVN News Desk: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा. वही 19 अप्रैल से अब तक तीन चरणों (Three Phase) में 285 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो चुका है. वही चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर मतदान होना है. और लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, बिहार की 40 में से पांच सीटों, झारखंड की 14 में से 4 सीटों, मध्य प्रदेश की 29 में से 8 सीटों, महाराष्ट्र की 48 में से 11 सीटों के लिए मतदान होगा. इसके अलावा ओडिशा की 21 में से 4 सीटों, तेलंगाना की 17 की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीटों, पश्चिम बंगाल की 42 में से 8 सीटों, जम्मू-कश्मीर की पांच में से 1 सीट के लिए वोट डाले जाएंगे.

चौथे चरण में ये दिग्गज मैदान में

1. अखिलेश यादव (कन्नौज): समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है. इस सीट से फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सुब्रत पाठक सांसद हैं. वही 2019 के चुनाव में सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराकर जीत हासिल की थी.

2. बहरामपुर: पश्चिम बंगाल का बहरामपुर निर्वाचन क्षेत्र एक बार फिर से चर्चा में है. यहां, विपक्ष के INDIA Bloc में सहयोगी कांग्रेस पार्टी और TMC एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं. टीएमसी (TMC ) ने इस निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि उनके सामने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी होंगे.

3. बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से बीजेपी (BJP) के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने INDIA Bloc संयुक्त उम्मीदवार खड़ा है. और जिसमें सीपीआई (CPI ) नेतृत्व कर रही है और उसे कांग्रेस, राजद और अन्य वाम दलों से समर्थन मिल रहा है. वही 2019 के चुनाव में यहां से कन्हैया कुमार ने चुनाव लड़ा था. और इस वर्ष सीपीआई ने अपने पूर्व विधायक अवधेश राय को संयुक्त उम्मीदवार बनाया है.

4. महुआ मोइत्रा (कृष्णानगर): कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख नेता महुआ मोइत्रा मैदान में हैं. वे फिलहाल कैश-फॉर-क्वेरी मामले का सामना कर रही हैं. उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार अमृता रॉय से होगा, जो कृष्णानगर राजपरिवार से आती हैं.

5. कडप्पा (आंध्र प्रदेश): वही यह हाई-प्रोफाइल लोकसभा क्षेत्र पारिवारिक झगड़े में उलझा हुआ है. और इस सीट पर आंध्र के पूर्व सीएम YSR की बेटी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला का मुकाबला उनके चचेरे भाई वाईएस अविनाश रेड्डी से है, जो वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के टिकट पर दो बार के सांसद हैं.

6. आसनसोल: बर्धमान-दुर्गापुर से मौजूदा बीजेपी सांसद एसएस अहलूवालिया को आसनसोल से पार्टी का उम्मीदवार चुना गया है. वही एसएस अहलूवालिया को भोजपुरी स्टार पवन सिंह की जगह टिकट मिला है. इस सीट पर TMC ने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा पर अपना फिर से दांव लगाया है, जो इस सीट से मौजूदा सांसद भी हैं.

7. हैदराबाद: AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. वही यहां बीजेपी ने अभिनेता से नेता बनीं माधवी लता को अपना उम्मीदवार बनाया है.

लोकसभा

2019 के लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में किसे मिली थी जीत?

1. बिहार
दरभंगा (gen): बीजेपी
उजियारपुर (gen): बीजेपी
समस्तीपुर (SC): लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) (2021 में पार्टी दो गुटों में बंट गयी)
बेगूसराय (gen): बीजेपी
मुंगेर (gen): जनता दल (यूनाइटेड)

2. झारखंड

सिंहभूम (ST): कांग्रेस
खूंटी (ST): बीजेपी
लोहरदगा (ST): बीजेपी
पलामू (SC): बीजेपी

3. मध्य प्रदेश

देवास (SC): बीजेपी
उज्जैन (SC): बीजेपी
मंदसौर (gen): बीजेपी
रतलाम (ST): बीजेपी
धार (ST): बीजेपी
इंदौर (gen): बीजेपी
खरगोन (ST): बीजेपी
खंडवा (gen): बीजेपी

4. महाराष्ट्र

नंदुरबार (ST): बीजेपी
जलगांव (gen): बीजेपी
रावेर (gen): बीजेपी
जालना (gen): बीजेपी
औरंगाबाद (gen): AIMIM
मावल (gen): शिवसेना (यह 2022 में विभाजित हो गई)
पुणे (gen): बीजेपी
शिरूर gen): राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (2023 में पार्टी विभाजित)
अहमदनगर (gen): बीजेपी
शिरडी (SC): शिवसेना
बीड (gen): बीजेपी

5. ओडिशा

कालाहांडी (gen): भाजपा
नबरंगपुर (ST): बीजू जनता दल
बरहामपुर (gen): बीजू जनता दल
कोरापुट (ST): कांग्रेस

8. उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर (SC): बीजेपी
खीरी (gen): बीजेपी
धौरहरा (gen): बीजेपी
सीतापुर (gen): भाजपा
हरदोई (SC): बीजेपी
मिश्रिख (SC): बीजेपी
उन्नाव (gen): भाजपा
फर्रुखाबाद (gen): बीजेपी
इटावा (SC): बीजेपी
कन्‍नौज (gen): बीजेपी
कानपुर (gen): बीजेपी
अकबरपुर (gen): भाजपा
बहराईच (SC): भाजपा

9. पश्चिम बंगाल

बहरामपुर (gen): कांग्रेस
कृष्णानगर (gen): तृणमूल कांग्रेस
राणाघाट (SC): बीजेपी
बर्धमान पुरबा (SC): तृणमूल कांग्रेस
बर्धमान-दुर्गापुर (gen): बीजेपी
आसनसोल (gen): तृणमूल कांग्रेस
बोलपुर (SC): तृणमूल कांग्रेस
बीरभूम (gen): तृणमूल कांग्रेस

10 .जम्मू और कश्मीर
श्रीनगर (gen): जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस

लोकसभा चुनाव 2019 में कुल मतदान प्रतिशत : राज्यों की लिस्ट

 1. आंध्र प्रदेश: 80.38 प्रतिशत
 2. बिहार: 57.33 प्रतिशत
3. झारखंड: 66.8 फीसदी
 4. मध्य प्रदेश: 71.2 प्रतिशत
5. महाराष्ट्र: 61.02 प्रतिशत
 6. ओडिशा: 73.29 प्रतिशत
7. तेलंगाना: 62.77 प्रतिशत
8. उत्तर प्रदेश: 59.21 प्रतिशत
9. पश्चिम बंगाल: 81.76 प्रतिशत
10. जम्मू-कश्मीर: 44.97 प्रतिशत

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *