AVN News,IPL Live Score, GT vs CSK: आईपीएल (IPL) 2024 के मैच नंबर-59 में आज गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टक्कर है. मुकाबले में गुजरात ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए  232 रन का टारगेट दिया हैं. वही दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 3 विकेट पर 231 रन बनाए. गुजरात टाइटन्स के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शतकीय पारियां खेलीं. गिल ने 55 गेंदों पर 104 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और छह छक्के शामिल रहे. वहीं सुदर्श ने 51 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली. सुदर्शन ने अपनी पारी में सात छक्के और पांच चौके लगाए. गिल के आईपीएल करियर का ये चौथा शतक रहा, वहीं सुदर्शन ने पहली बार आईपीएल में शतक लगाया. गिल और सुदर्शन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी की. आईपीएल के इतिहास की यह संयुक्त रूप से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी रही. गिल-सुदर्शन ने क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल का रिकॉर्ड बराबर कर लिया. डिकॉक-राहुल ने आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए नाबाद 210 रन जोड़े थे.

आईपीएल

गुजरात टाइटन्स ने मौजूदा सीजन में अब तक 11 में से सिर्फ 4 मुकाबले ही जीते हैं. वही दूसरी ओर 5 बार की चैम्पियन टीम सीएसके ने 11 मैच खेलकर 6 में जीत हासिल की है.

वही इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों में कुछ बदलाव हुए हैं. वही तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन की जगह सीएसके (CSK ) ने ओपनर रचिन रवींद्र को शामिल किया है. और दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स के लिए ऋद्धिमान साहा इंजरी के चलते इस मैच से बाहर है. ऋद्धिमान साहा के स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर मैथ्यू वेड को मौका मिला है. और उमेश यादव की आज के मैच के लिए प्लेइंग-11 में वापसी हुई है. वहीं आज तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी भी इस सीजन में पहली बार खेलने उतरेंगे.

आईपीएल (IPL) के इतिहास में गुजरात और चेन्नई

आईपीएल (IPL) के इतिहास में अब तक दोनों ही टीमें के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने 3 और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 3 ही मैचों में जीत हासिल की. और मौजूदा सीजन में दोनों ही टीमें दूसरी बार आमने-सामने हो रही है. वही इससे पहले 26 मार्च को चेपॉक में दोनों ही टीमों के बीच मैच खेला गया था, जिसमें सीएसके (CSK) ने 63 रनों से जीत हासिल की थी.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह.

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *