AVN News,IPL Live Score, GT vs RCB: आईपीएल (IPL) 2024 के 45वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला है. जिसे उसने 16 ओवर में हासिल कर लिया. आरसीबी की 10 मैचों में यह तीसरी जीत रही और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स की यह दस मैचों में छठी हार रही.

आरसीबी (RCB) की जीत के हीरो हैं पूर्व कप्तान विराट कोहली और विल जैक्स रहे. वही विल जैक्स ने सिर्फ 41 गेंदों पर शतक जड़ दिया है.विल जैक्स ने 100 रनों की नाबाद पारी में 10 छक्के और 5 चौके लगाए. वहीं विराट कोहली ने नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. विराट कोहली-विल जैक्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 166 रनों की मैच जिताऊ पार्टनरशिप किया है. वही मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने आरसीबी को जीत के लिए 201 रनों का टारगेट दिया है. और वही दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. और गुजरात टाइटन्स ने अब तक 9 में से 4 मुकाबले जीते हैं, वहीं आरसीबी (RCB) ने 9 में से दो मैचों में विजय हासिल की.

आईपीएल
विल जैक्स आरसीबी प्लेयर

वही टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 3 विकेट पर 200 रन बनाए. वही गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के लगाया है . वहीं शाहरुख खान ने भी 30 गेंदों पर 58 रनों की एक बेहतरीन पारी खेली. शाहरुख खान की पारी में 3 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. शाहरुख खान और साई सुदर्शन के बीच तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने गुजरात को मोमेंटम प्रदान किया. शाहरुख खान के आउट होने के बाद डेविड मिलर और सुदर्शन के बीच चौथे विकेट के लिए नाबाद 69 रनों की पार्टनरशिप हुई है. डेविड मिलर ने दो चौके और एक सिक्स की मदद से 19 गेंदों पर 26 रन बनाए हैं. वही आरसीबी (RCB) की ओर से स्वप्निल सिंह, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट हासिल किया है.

गुजरात टाइटन्स की पारी का स्कोरकार्ड: (200/3, 20 ओवर)

बल्लेबाज रन        रन           गेंदबाज           विकेट पतन

ऋद्धिमान साहा      5          स्वप्निल सिंह           1-6
शुभमन गिल       16           ग्लेन मैक्सवेल         2-45
शाहरुख खान       58        मोहम्मद सिराज        3 -131

वही इस मुकाबले के लिए आरसीबी (RCB) की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव किया गया है. वही दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की इस मैच के लिए वापसी हुई, जिन्होंने तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की जगह ली है. और वहीं स्वप्निल सिंह को भी प्लेइंग-11 में जगह मिली है. स्वप्निल सिंह पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे. वही दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स (GT) ने कॉम्बिनेशन में कोई भी बदलाव नहीं किया है.

आईपीएल में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड

देखा जाए तो आईपीएल (IPL ) के इतिहास में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 3 मैच खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात ने 2 और आरसीबी (RCB) ने एक मैच में ही जीत हासिल की है. वही दोनों टीमों के बीच जब पिछली बार मैच खेला गया था, तो गुजरात टाइटन्स ने छह विकेट से जीत हासिल की थी.

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा.

इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप वॉरियर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *