AVN News Desk New Delhi: कांग्रेस पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की है। इसमें चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने अपनी आठवीं लिस्ट में चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इसमें उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की चार लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश और झारखंड की तीन-तीन लोकसभा सीटें शामिल हैं।

कांग्रेस पार्टी ने इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है

कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में गुना से राव यादवेंद्र सिंह, दामोह से तारवीर सिंह लोधी, विदिशा से प्रताप भानु शर्मा, झारखंड में खुंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग सीट से जय प्रकाशभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा तेलंगाना में आदिलाबाद से डॉ. सुगुन कुमारी चेलीमला, निजामाबाद से ततीपति जीवन रेड्डी, मेडक से नीलम मधु, भोनगीर से चमला किरण कुमार रेड्डी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस पार्टी ने डॉली शर्मा को गाजियाबाद और शिवराम वाल्मीकि को बुलंदशहर से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा पार्टी ने नकुल दुबे को सीतापुर और वीरेंद्र चौधरी को महाराजगंज से मैदान में उतारा है।

कांग्रेस पार्टी

 

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *