AVN News Desk New Delhi: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने एक बार फिर से समन भेजा है. यह 9वीं बार है जब केंद्रीय एजेंसी ईडी ने उन्हें समन भेजा है. अब उन्हें 21 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया है. पिछले समन पर भी पेश नहीं होने के मामले में ही उन्हें शनिवार को ही जमानत मिली है.

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी ईडी

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी ईडी ने पहला समन 2 नवंबर 2023 को भेजा था लेकिन वह तब भी पेश नहीं हुए. इसके बाद ही प्रवर्तन निदेशालय एजेंसी ने उन्हें 21 नवंबर, 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 19 फरवरी, 26 फरवरी और 4 मार्च को आठवां समन भेजा था. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसी भी समन पर पेश नहीं हुए और केन्द्र सरकार पर एजेंसी के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया है.

आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री का दावा यह है कि केंद्रीय एजेंसी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय ) उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *