AVN News Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश पहुंचे है। ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पीएम नरेंद्र मोदी को उपहार देकर उनका स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां सेला टनल का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने पूर्वोत्तर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला भी रखी। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए।

अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि, “अरुणाचल की जनता की तरफ से ईटानगर आने के लिए और यहां विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने और आधारशिला रखने के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं।”

क्या है ये सेला टनल

सेला टनल दुनिया के सबसे ऊंचाई (13000 फीट) पर बनी सबसे लंबी और बडी सुरंग है। यह डबल लेन वाली यह ऑल वेदर टनल अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामिंग और तवांग जिले को जोड़ेगा। एलएसी तक पहुंचने वाली यह एक मात्र रास्ता है। 2019 में PM ने जब इस टनल की आधारशिला रखी थी, तब इसकी लागत 697 करोड़ आंकी गई थी। अब इसकी लागत 825 करोड़ रुपए है। टनल को अप्रैल 2023 तक पूरा करना था। हालांकि, कोरोना की वजह से इसके बनने में देरी हुई।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सेला टनल

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

सेला टनल का उद्घाटन करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि, “पूरे देश में विकसित राज्य से विकसित भारत का राष्ट्रीय उत्सव तेज गति से लगातार जारी है। आज मुझे विकसित पूर्वोत्तर के इस उत्सव में, पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के साथ एक साथ हिस्सेदार बनने का अवसर मिला है।”

उन्होंने आगे कहा है कि, ‘पूर्वोत्तर के विकास के लिए हमारा विजन अष्टलक्ष्मी का ही रहा है। दक्षिण और पूर्वी एशिया के साथ भारत के ट्रेड, टूरिज्म और दूसरे रिश्तों की एक बड़ी मजबूत कड़ी है हमारा नार्थ ईस्ट अब बनने जा रहा है। आज यहां एक साथ 55 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण या शिलान्यास हुआ है। आज अरुणाचल प्रदेश के 35 हजार गरीब परिवारों को अपने पक्के के घर मिले हैं।’

प्रधानमंत्री मोदी ने बोला है कि अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के हजारों परिवारों को अब नल कनेक्शन मिले हैं, पूर्वोत्तर के अलग अलग राज्यों में कनेक्टिविटी से जुड़े हैं और अनेक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण भी हो रहा है। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, पूर्वोत्तर के विकास पर हमने जितना निवेश बीते 5 वर्ष में किया है, जितना काम हमने अभी किया है। इतना ही काम करने के लिए कांग्रेस को लगभग 20 साल लग जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मिशन पाम ऑयल खाद्य तेल के मामले में भारत को अब बनाएगा आत्मनिर्भर

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पूर्वोत्तर को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने विशेष तौर पर ‘मिशन पाम ऑयल’ की शुरुआत की थी। आज इसी मिशन के तहत ही पहली ऑयल मिल का लोकार्पण हुआ है। ये मिशन भारत को खाद्य तेल के मामले में आत्मनिर्भर तो बनाएगा ही साथ ही यहां के किसानों की भी आय बढ़ेगी।

उन्होंने आगे कहा है कि, ‘मोदी की गारंटी क्या होती है, ये आपको अरुणाचल प्रदेश में आकर आपको साफ दिखता है। पूरा पूर्वोत्तर देख रहा है कि मोदी की गारंटी अब कैसे लगातार काम कर रही है। आजादी के बाद से लेकर 2014 तक पूर्वोत्तर में महज़ 10 हजार किमी नेशनल हाइवे बनाए गए थे। जबकि बीते 10 वर्षों में हमने 6 हजार किमी से भी अधिक नेशनल हाइवे बनाए गए हैं। जितना काम 7 दशक में हुआ है, उतना हमने 1 दशक में ही करीब करीब कर दिया है।’

कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस के इंडिया गठबंधन के परिवारवादी नेताओं ने मोदी पर हमले बढ़ा दिए हैं और आजकल वो पूछ रहे हैं कि मोदी का परिवार कौन है। गाली देने वालों कान खोलकर सुन लो, अरुणाचल के पहाड़ों में रहने वाला हर परिवार कह रहा है कि ये मोदी का परिवार है। आप को बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के बाद प्रधानमंत्री दोपहर में जोरहाट लौट आएंगे और होलोंगाथर में प्रसिद्ध अहोम योद्धा लाचित बोरफुकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *