एवीएन न्यूज डेस्क नई दिल्ली: महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पर उनकी न्याय जोड़ो यात्रा के दौरान बम से हमला होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इनपुट मिलने के बाद राहुल गांधी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस, उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश पुलिस से राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। अभी राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनकी न्याय जोड़ो यात्रा 2 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है।

देश की राजधानी में दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद से ही 24 अकबर रोड स्थित उनके आवास की सुरक्षा को और बढ़ा दी गई है। उनके आवास के आस पास पुलिस पेट्रोलिंग को भी बढ़ा दी गई है। सादे कपड़ों में भी दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मी को तैनात कर दिए गए हैं।

गृह मंत्रालय ने भी जांच के आदेश दिए हैं

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र पुलिस व दिल्ली पुलिस को इनपुट को जांचने के आदेश दिए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस ये पता कर रही है कि राहुल गांधी पर हमले के जो इनपुट मिले हैं वह कितने गंभीर हैं। स्पेशल सेल को जांच में लगाया है।

राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

सासंद राहुल गांधी को मिली है जेड प्लस सुरक्षा

सासंद राहुल गांधी को अभी जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है। इसमें संबंधित व्यक्ति के पास 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान को तैनात किए जाते हैं। ये सभी कमांडो 24 घंटे व्यक्ति के चारों तरफ पैनी नजर रखते हैं। हर कमांडो मार्शल आर्ट का स्पेशलिस्ट होता है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *