AVN News Desk New Delhi: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिलने वाली पैरोल को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है. हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि राम रहीम को अदालत से पूछे बिना पैरोल बिलकुल ना दी जाए. इसके साथ ही कोर्ट ने ये भी पूछा है कि इस तरह और कितने लोगों को अब तक पैरोल दी गई है.

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दाख़िल कर राम रहीम को पैरोल दिए जाने का विरोध किया था, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से कहा है कि अब आगे से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को पैरोल देने से पहले हाईकोर्ट से अनुमति ली जाए. कोर्ट ने कहा है कि साथ ही ऐसे कितने लोग और हैं, जिन्हें राम रहीम की तरह ही पैरोल दी गई है, इसकी भी सारी लिस्ट कोर्ट को सौंपी जाए.

हाल ही में राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी गई थी. इससे पहले उन्हें नवंबर 2023 में 21 दिन की पैरोल पर जेल से रिहा किया गया था. डेरा सच्चा सौदा परमुख गुरमीत राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है.

पैरोल मिलने पर जारी किया था वीडियो मैसेज

पैरोल मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनाला आश्रम पहुंचे राम रहीम ने एक वीडियो जारी किया था. इसमें उन्होंने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा था कि एक बार फिर से आपकी सेवा में हाजिर हो गए हैं. आप जहां हैं, वहीं से खुशियां मनाएं. उत्तर प्रदेश आने की जरूरत नहीं है. अपने फॉलोअर्स से राम रहीम ने कहा है कि राम का पर्व चल रहा है. आप सभी लोग उसमें शामिल हों. हम सब राम की ही संतान हैं. राम रहीम ने कहा है पूरा देश दिवाली मना रहा है. आप भी उसमें शामिल हों.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को इन सभी मामलों में मिली थी सजा

फरवरी, 2023 में दायर की गई एसजीपीसी की याचिका के अनुसार राम रहीम की पैरोल के लिए उसी महीने पारित डिविजनल कमिश्नर के आदेश को देखने से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि उन्हें एक मामले में अस्थायी रिहाई दी गई थी, जिसमें उन्हें दोषी ठहराया गया था. जिसके बारे में कोई भी संदर्भ नहीं दिया गया था. राम रहीम को दो अलग-अलग हत्या के मामलों में भी दोषी ठहराया गया, जिसके लिए उन्हें 17 जनवरी 2019 और 18 अक्टूबर 2021 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. वही डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम सिरसा स्थित अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों (Followers) से बलात्कार के मामले में फिलहाल 20 साल की कैद की सजा काट रहा है. राम रहीम को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत (CBI Court) ने अगस्त 2017 में मामले में दोषी करार दिया था.

डेरा सच्चा सौदा
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम

कैसे मिलती है पैरोल?

आप को बता दें कि पैरोल कि सजा पूरी होने से पहले मुजरिम को जेल से मिली कुछ दिनों की एक तरह कि रिहाई होती है. जिसके लिए आरोपी का अच्छा व्यवहार होना भी एक शर्त है. इसके लिए कैदी को जेल से बाहर निकलने के लिए जरूरी वजह बतानी पड़ती है और संबंधित राज्य की सरकार को उसे पैरोल देने पर आखिरी फैसला करती है

हरियाणा में बीजेपी की मनोहर लाल खट्टर सरकार आखिर इतना मेहरबान बार बार क्यों हो रही है एक आरोपी जिसके ऊपर बलात्कार हत्या और कितने घिनौनी अपराध में सजा काट रहा राम रहीम क्यों जिस तरह से सरकार तरफदारी कर करते है लगता तो ऐसा है कि सरकार बनाने और वोट हासिल करने के लिए ही इतनी मेहरबानी की जा रही है.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *