Bihar Politics Updates : बिहार में तीन दिनों के सियासी ड्रामे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार की सुबह राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया जिसके बाद महागठबंधन की सरकार गिर गई. सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने लालू यादव की पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

बिहार राजभवन से बाहर आकर पत्रकारों से बात

नीतीश कुमार ने राजभवन से बाहर आकर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘हमारी पार्टी की राय के बाद मैंने इस्तीफा दिया. उन्होंने कहा कि सरकार के सभी कामों का क्रेडिट वहीं (आरेजडी) ले रही थी, मैं काम कर रहा था लेकिन मुझे काम नहीं करने दिया जा रहा था, दोनों तरफ तकलीफ थी.’
एक ही पार्टी ले रही थी सारा क्रेडिट: नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने राजभवन से बाहर आने के बाद कहा, ‘आप सब लोगों को बता देते हैं आज हमने इस्तीफा दे दिया और जो सरकार थी वो समाप्त हो गई. इस्तीफा देने की नौबत इसलिए आई क्योंकि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था. हमने कुछ बोलना छोड़ दिया था, सबकी राय आ रही थी, पार्टी की राय थी चारों तरफ से कहा जा रहा था जिसके बाद हमने ये फैसला लिया.’

बिहार
लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार फाइल फोटो

उन्होंने कहा कि, ‘जो गठबंधन डेढ़ साल पहले बनाया था उसमें भी इधर आकर स्थिति ठीक बिलकुल नहीं लग रही थी. जिस तरह का दावा किया जा रहा था एक ही पार्टी की तरफ से वो हमलोगों को खराब लग रहा था.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *