Bihar Politics Updates : नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वह आज सुबह ही राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है. सूत्रों की मानें तो आज ही वह बीजेपी के साथ गठबंधन में नई सरकार बनाएंगे और 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नीतीश कुमार के इस्तीफा सौंपने से पहले सीएम आवास पर जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सभी विधायकों को एनडीए में वापसी के बारे में सूचित किया गया है.

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार फाइल फोटो

नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां

राजभवन में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं. आज शाम को ही जदयू-भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक सीएम आवास में जदयू विधायकों की बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने एक बड़े भाजपा नेता से फोन पर बात की. उसके बाद उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा है. उनकी किस भाजपा नेता से बात हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका. इधर, भाजपा ने अपने बिहार प्रभारी विनोद तावड की मौजूदगी में पटना दफ्तर में विधायक दल की बैठक बुलाई और समर्थन पत्र पर सभी विधायकों ने हस्ताक्षर किए हैं.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *