AVN News Desk: अयोध्या में सुबह के वक्त तापमान 8°C दर्ज किया गया है. हालांकि अगले कुछ ही घंटों के दौरान तापमान और दृश्यता में थोड़ी कमी की उम्मीद है. इसके बाद फिर से सुधार हो सकता है. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक, अयोध्या में आज कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है.

अयोध्या
रामनगरी अयोध्या की आज सुबह की तस्वीर

500 वर्षों के तप के बाद आखिरकार सोमवार को प्रभु श्रीरामलला अपने नव्य-भव्य और दिव्य महल में विराजने होने जा रहे हैं. इस बीच अयोध्या का मौसम भी मानो भगवान श्री राम का स्वागत कर रहा है. अयोध्या में आज सवेरा भी कुछ जल्दी हो गई है. रामनगरी में आज कोहरा देखने को नहीं मिल रहा है, यहां सुबह 6 बजे 1200 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है.

अयोध्या का आज मौसम

अयोध्या में सुबह के वक्त तापमान 8°C दर्ज किया गया है. हालांकि अगले कुछ घंटों के दौरान तापमान और दृश्यता में थोड़ी सी कमी की उम्मीद है. इसके बाद फिर सुधार हो सकता है. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक, अयोध्या में आज कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. आज न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.

मंगलवार को भी कोल्ड डे की स्थिति

वहीं अयोध्या में कल यानी मंगलवार को भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी और दिन का तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है. सुबह के समय घना कोहरा छाने की भी संभावना है व दृश्यता 100 मीटर तक कम हो सकती है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान दोपहर करीब 12 बजे दृश्यता 1000 मीटर से 1500 मीटर के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

आज अयोध्या में उत्सव सा माहौल

आप को बता दें कि आज पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है. अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल रंग बिरंगे फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है. आज अवधपुरी में उत्सव सा माहौल है. सूर्यवंश की राजधानी अयोध्या धाम समेत पूरे देश के सभी मंदिरों में राम संकीर्तन और राम चरित मानस का पाठ हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *