AVN News Weather Report: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के लुधियाना में सबसे कम 3.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, नारनौल, जींद, रेवाड़ी सहित कई स्थानों पर शीतलहर का कहर बदस्तूर जारी है। वही देश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक ठिठुरन परकोप जारी है। उत्तर भारत में अगले तीन से चार दिनों तक कोहरा और शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले तीन से चार दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत तक लोगों को अगले चार दिनों तक शीतलहर से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

सुबह के समय ठंड और हवा में गलन ने कोहरे के साथ और मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार को उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री से 7 डिग्री सेल्सियम के बीच दर्ज किया गया है। वहीं, पंजाब, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे की वजह से उड़ानों और ट्रेनों देरी से चल रही है और संचालन पर काफी असर पड़ा है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, पंजाब के लुधियाना में सबसे कम 3.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, नारनौल, जींद, रेवाड़ी सहित कई स्थानों पर शीतलहर का कहर जारी है। नारनौल बृहस्पतिवार की रात तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है। वहीं, राजस्थान के गंगानगर, जैसलमेर और पिलानी में मौसम काफी सर्द रहा है। पिलानी में 4.9 डिग्री, अलवर में 5.5, जयपुर में 5.7 और गंगानगर में 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। गंगानगर और हनुमानगढ़ में अत्यधिक सर्द मौसम रहा यहां अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, तापमान सात डिग्री से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। घने कोहरे के मद्देनजर विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.6 दर्ज किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग
ठंड से निजात पाने के लिए अलाव जलाकर राहत पाते हुए लोग

चारधाम में बर्फबारी से निचले इलाकों में बढ़ी है ठंड

चारों धामों में बुधवार रात तक बर्फबारी होने से निचले इलाकों में शीतलहर चलने से ठंड और बढ़ गई है। पौड़ी में अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम 2, टिहरी में अधिकतम 12 ओर न्यूनतम 3, उत्तरकाशी में अधिकतम 18 व न्यूनतम 3 डिग्री, चमोली में अधिकतम 18 और न्यूनतम 3 डिग्री, रुद्रप्रयाग में अधिकतम 14 व न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि पहाड़ के पांचों जिलों में दिनभर धूप खिली रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टीस्तान में हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *