AVN News Desk New Delhi, 16th Installment Release Date: अगर आप एक किसान हैं और आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं, तो फिर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़कर इसका लाभ ले सकते हैं। दरअसल, इस योजना को भारत सरकार द्वारा ऐसे ही किसानों के लिए चलाया जाता है। पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद लाभार्थियों को मिलती है। जैसे- इस बार नए साल 2024 में किसानों को 16वीं किस्त का लाभ मिलना है और इसकी तारीख को लेकर हर कोई जानना चाहता है। पिछले महीने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। 15वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद देशभर के कई किसानों को अब 16वीं किस्त का इंतजार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त (16th Installment Release) की जारी कर सकती है? तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि 16वीं किस्त कब जारी हो सकती है? आप आगे इस बारे में विस्तार यानी डीटेल्स से जान सकते हैं…

कब आ सकती है 16वीं किस्त?
दरअसल, अब तक योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 15 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को 15वीं किस्त जारी कर 8 करोड़ से भी ज्यादा लाभार्थियों को लाभ दिया जाता था।
ऐसे में इस बार के योजना से जुडे़ किसानों को 16वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि, अब तक किस्त की तारीख को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगर हम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी-मार्च में 16वीं किस्त रिलीज हो सकती है।

इन सभी किसानों की अटक सकती है किस्त:-
कई किसान ऐसे भी हैं, जिनकी किस्त अटक सकती है। इसमें पहले वो किसान हैं जो भू-सत्यापन नहीं करवा रहे या नहीं करवाएंगे। नियमों के तहत ऐसे किसानों की किस्त अटक सकती है।वहीं देश में ऐसे भी कई किसान हैं, जिन्हें अगली 16वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार उन किसानों के प्रति काफी सख्त है, जो गलत ढंग और गलत तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
वहीं, अगर आप योजना से जुड़े हैं और ई-केवाईसी (E- KYC) नहीं करवाते हैं, तब भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए किस्त का लाभ लेने के लिए अपने नजदीकी बैंक से, सीएससी सेंटर से या योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से इस काम को करवा लें बरना आप इस किस्त से वंचित रह जाएंगे।उनको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी। उन्हें भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जल्द से जल्द इन जरूरी कार्यों को पूरा करा लेना चाहिए।

