AVN News Desk New Delhi: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधान सभा चुनावों में 115 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, कांग्रेस को महज 69 सीटें मिलीं. सूबे की 200 में से 199 सीटों पर मतदान हुआ था. एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के निधन की वजह से चुनाव टाल दिया गया था. भारतीय जनता पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया है.

राजस्थान में आज भजनलाल शर्मा का मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया

राजस्थान में आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. बीजेपी की भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार में 16 मंत्री शपथ ले चुके हैं. इनमें 12 कैबिनेट मंत्री और 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं. भजनलाल सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह खींवसर, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल,डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, बाबूलाल खराड़ी, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमन्त मीणा और कन्हैयालाल चौधरी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं. जबकि भजनलाल सरकार में संजय शर्मा, गौतम कुमार, झब्बर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, हीरालाल नगर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं.

भजनलाल शर्मा

 

राजस्थान विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने एक राज्यसभा सांसद समेत कुल सात सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा था. तीन सांसद तो चुनाव हार गए थे और चार जीते हैं. राजस्थान में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले सांसदों की लिस्ट में किरोड़ीलाल मीणा, बाबा बालकनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह और दीया कुमारी जैसे नाम हैं. पूर्व सांसद दीया कुमारी को तो पार्टी ने डिप्टी सीएम बना दिया है.

भजनलाल शर्मा

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *