AVN News Desk New Delhi: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी को निमंत्रण दिया गया है. हालांकि, कांग्रेस नेता समारोह में हिस्सा लेंगे या नहीं, यह तय नहीं हुआ है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी को अयोध्या में राम मंदिर के नए भवन में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है. अयोध्या में यह कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होने वाला है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य जजमान होंगे. वे प्राण-प्रतिष्ठा की पूजा भी करेंगे.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी के अलावा लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को भी निमंत्रण दिया गया है. हालांकि, कांग्रेस नेता समारोह में हिस्सा लेंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है. सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के समारोह में शामिल होने की संभावना बहुत कम है.

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी न्योता’

सूत्रों ने कहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा गया है. समारोह के लिए पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी निमंत्रण मिला है. सूत्रों ने कहा है कि, ट्रस्ट से जुड़े लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने निमंत्रण को दिया है. आने वाले दिनों में अन्य विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजे जाने की पूरी संभावना है.

‘अयोध्या में टेंट सिटी बनाई गई है’

ट्रस्ट ने कहा है कि विभिन्न परंपराओं के पूज्य संतों के साथ-साथ हर क्षेत्र में देश के सम्मान में योगदान देने वाले सभी प्रमुख व्यक्तियों को भी निमंत्रण दिया गया है. ट्रस्ट ने कहा है कि नए तीर्थक्षेत्रपुरम (बाग बिजैसी) में एक टेंट सिटी स्थापित की गई है जिसमें छह ट्यूबवेल, छह रसोई घर और दस बिस्तरों वाला एक अस्पताल भी शामिल है. देशभर से लगभग 150 डॉक्टर इस अस्पताल में बारी-बारी से अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए सहमत भी हुए हैं. ट्रस्ट ने आगे कहा है कि समारोह में भाग लेने के लिए विभिन्न संप्रदायों के लगभग 4,000 संतों को आमंत्रित किया गया है.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *