Sachin Tendulkar’s Statue Unveiled at Wankhede Stadium: भारत की मेजबानी में वनडे विश्व कप 2023 खेला जा रहा है. इसी के तहत भारत की टीम को अपना 7वां मुकाबला गुरुवार (2 नवंबर) को श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है. मगर उससे पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने वानखेड़े में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के स्टैच्यू (प्रतिमा) का इनॉगरेशन किया है.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के प्रतिमा यानी स्टैच्यू का यह इनॉगरेशन प्रोग्राम एक दिन पहले यानी कि बुधवार (1 नवंबर) की शाम को किया गया है. सचिन की स्टैच्यू स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास स्थापित की गई है. यह प्रतिमा उनके जीवन के 50 सालों को समर्पित किया है. आप को बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने इस साल अप्रैल में अपना 50वां जन्मदिन मनाया था.

सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला यानी 200वां टेस्ट मैच वानखेड़े के इसी मैदान पर खेला था. यह मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था, जिसमें सचिन ने 74 रन की अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट का आखिरी रन बनाए थे. भारत यह मैच पारी और 126 रनों के एक बड़े अंतर से जीता था. यह स्टेडियम सचिन के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि यहीं पर भारतीय टीम ने अपना दूसरा विश्व कप खिताब भी जीता था.

2011 वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला इसी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. उस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को करारी शिकस्त देकर खिताब वर्ल्ड कप जीता था. इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर का विश्व कप जीतने का सपना भी पूरा हुआ था.

यह उपलब्धि हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर दूसरे भारतीय हैं

आप को बता दें कि सचिन तेंदुलकर ऐसे दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनका स्टैच्यू किसी स्टेडियम में लगा है. पहले दिग्गज क्रिकेटर है पूर्व भारतीय कप्तान कर्नल सीके नायडू . उनके तीन अलग-अलग जगह इंदौर का होल्कर स्टेडियम, नागपुर का विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) स्टेडियम और आंध्र प्रदेश के YSR स्टेडियम में स्टैच्यू यानी प्रतीमा लगे हैं.

उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष आशीष शेलार और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अधिकारियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।

इस समारोह में अध्यक्ष अमोल काले,सचिव अजिंक्य नाइक और शीर्ष परिषद के अन्य सभी सदस्य की उपस्थित रहेंगे।

इस स्टैच्यू का निर्माण महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर के चित्रकार-मूर्तिकार प्रमोद कांबले ने किया है।
नवंबर 2013 में दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में सचिन तेंदुलकर के भारत के लिए खेले गए आखिरी क्रिकेट टैस्ट मैच के लगभग एक दशक बाद इसे स्थापित किया जाएगा।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *