India vs Pakistan World Cup 2023 Ahmedabad: दोनों ही टीमों के बीच यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है.

भारतीय टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रण किया ।
वही मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और 42.5 ओवर में ही 191 रनों पर आकर पूरी टीम धराशाई हो गई.

अब मैच जीतने के लिए अब भारत की टीम के सामने 192 रनों का बेहद आसान सा टारगेटमिला है. मगर क्रिकेट अनिस्चताओ का खेल है जब तक आखिरी बोल ना डाला जाए तब तक जीत नही मिलता, नाम बड़े और दर्शन छोटे, वही पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रनों की अहम पारी खेली. जबकि मोहम्मद रिजवान ने भी 49 रन बनाए.इन रनों के बदौलत गिरते पड़ते 192 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, बूम बूम जसप्रीत बुमराह, कुफू हार्दिक पंड्या के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किया.

पाकिस्तान का स्कोर एक समय 29.3 ओवर्स में दो विकेट पर 155 रन था और उसकी स्थिति बहुत मजबूत दिख रही थी. इसके बाद भारत के गेंदबाजों ने बेहद दमदार प्रदर्शन करके पाकिस्तान टीम को चारो खाने चित कर दिया. रिजवान-बाबर आज़म ने तीसरे विकेट के लिए बहुमूल्य 82 रन जोड़े. भारतीय टीम की ओर से हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट झटक लिए. और पाकिस्तान ने महज़ 36 रनों पर आठ विकेट खो दिया।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव,मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह,

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, हारिस रऊफ,शाहीन आफरीदी,

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *