एवीएन न्यूज स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली : स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा वर्ल्ड कप मैच नही खेलेंगे । BCCI ने बताया है कि शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ अगले मैच के लिए टीम के साथ दिल्ली यात्रा नहीं कर रहे हैं। वे इस समय मेडिकल टीम के साथ चेन्नई में ही रहेंगे।

भारतीय टीम विश्व कप का दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेलना है। शुभमन गिल पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को होने वाले मैच में खेलने की उम्मीद जताई जा रही है । चेन्नई में खेले गए अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था।

पहला मैच भी नहीं खेले थे शुभमन गिल

डेंगू के कारण शुभमन गिल भारत का पहला मैच भी नहीं खेल पाए थे। रिकवर नहीं हो पाने के कारण गिल की जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईशान किशन ने मैच में ओपनिंग की थी और बिना खाता खोले ही शून्य पर आउट हो गए थे।

चेन्नई पहुंचने के बाद से शुभमन गिल को तेज बुखार था। BCCI ने 6 दिन पहले ही बताया था कि पहले मैच के लिए चेन्नई पहुंचने के बाद से शुभमन को तेज बुखार था। उनका टेस्ट किए गए तो रिपोर्ट में डेंगू होने का पता चला।

शुभमन 2023 में वनडे में भारत के टॉप स्कोरर है

शुभमन गिल इस साल बेहतरीन फॉर्म में हैं। गिल 2023 में वनडे में भारत के टॉप स्कोरर हैं। इस स्टार ओपनर ने 2023 में 20 वनडे मैचों में 72.35 की बेहद शानदार औसत और 105.03 की स्ट्राइक रेट से 1,230 रन बनाए हैं। उनका 6 वनडे शतकों में से 5 शतक इसी साल बनाए हैं।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *