उत्तर प्रदेश मथुरा: शकूरबस्ती-नई दिल्ली-मथुरा शटल ईएमयू ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर अचानक चढ़ गई. गनीमत यह रही कि जिस समय ट्रेन का इंजन प्लेटफार्म पर अचानक चढ़ा उस समय प्लेटफार्म पर बैठी और खड़ी सवारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

और बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 10.55 बजे लोको पायलट यानी ट्रेन ड्राईवर इंजन को बंद कर खड़ी कर रहा था, तभी किसी कारणवश इंजन ने एकदम रफ्तार पकड़ ली और ट्रेन का स्टॉपर को तोड़ती हुई प्लेटफार्म पर अचानक दौड़ने लगी. प्लेटफार्म पर इंजन को चढ़ता देख प्लेटफार्म पर बैठे और खड़े लोग भाग निकले, लेकिन उनका सामान ट्रेन इंजन के नीचे दब गया है.

वही मथुरा स्टेशन के निदेशक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि सभी यात्री पहले ही ट्रेन से उतर चुके थे और घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि ये ट्रेन दिल्ली शकूर बस्ती से आती है. ट्रेन रात 10:49 बजे आई थी. सभी यात्री ट्रेन से उतर चूके थे.

स्टेशन निदेशक ने और बताया है कि अचानक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई थी. हम इस घटना के कारण की तत्काल जांच कर रहे हैं. उन्होंने और कहा कि अपलाइन पर कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.

रेलवे के कुछ अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए काम चल काफी तेजी से चल रहा है.  ट्रेन को हटाने के बाद अप लाइन की गाड़ियों को फिर से शुरू कर दिया जाएगा.

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *