मुजफ्फरपुर | अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ होने वाले अत्याचार को रोकने और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के लिए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की तीसरी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सामने आया कि वर्ष 2026 में अब तक 325 पीड़ितों को मुआवजा देने की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत कुल 185 लाख रुपये यानी 1 करोड़ 85 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, जिले में 188 मामले अभी लंबित हैं। इन मामलों में तेजी से अनुसंधान पूरा करने और निर्धारित समय के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया।
325 पीड़ितों को 1.85 करोड़ रुपये का मुआवजा
बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्ष 2026 में तीसरी बैठक तक कुल 325 पीड़ितों के मुआवजा भुगतान की स्वीकृति दी गई है। इनमें कुल 185 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में पीड़ितों को मिलने वाली सहायता में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुआवजा, पेंशन, यात्रा भत्ता और अन्य राहत राशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
188 लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश
बैठक में जिले के लंबित मामलों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित 188 मामलों में संबंधित धाराओं के तहत निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुसंधान पूरा किया जाए और आरोप पत्र दाखिल करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि आरोप पत्र के लिए लंबित मामलों को अविलंब और नियमानुसार निष्पादित किया जाए। गंभीर एवं जघन्य मामलों में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सुनवाई कराकर पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाए।
74 मृतकों के आश्रितों को मिल रही मासिक पेंशन
बैठक में जानकारी दी गई कि कैलेंडर वर्ष 2026 में कुल 74 मामलों में मृतकों के आश्रितों को मासिक पेंशन दी जा रही है। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि अगस्त महीने तक पेंशन भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पेंशन भुगतान को हमेशा अपडेट रखा जाए। जरूरत पड़ने पर संबंधित मद में अतिरिक्त आवंटन की मांग की जाए, ताकि पेंशन पाने वाले आश्रितों और गंभीर मामलों के पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।
पांच आश्रितों को सरकारी नौकरी भी मिली
बैठक में यह भी बताया गया कि अधिनियम के नियम 15 (1) (घ) के तहत सरकारी उपक्रमों में रोजगार से जुड़े प्रावधानों के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले में नौकरी के योग्य पांच आश्रितों को पहले ही समूह ‘घ’ के पदों पर सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।
प्रशासन ने कहा कि पीड़ित परिवारों को राहत और पुनर्वास से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
24 गवाहों को मिला यात्रा और दैनिक भत्ता
बैठक में गवाहों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की नियमावली 1995 के नियम 11(1) के तहत न्यायालय में उपस्थित होने वाले गवाहों और साक्षियों को यात्रा भत्ता एवं दैनिक भत्ता दिया जाता है।
जिला प्रशासन के अनुसार, चालू कैलेंडर वर्ष में अब तक मुजफ्फरपुर जिले के कुल 24 व्यक्तियों को यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता का भुगतान किया गया है।
जिलाधिकारी और SSP ने अधिकारियों को दिए निर्देश
जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिनियम के तहत मिलने वाली शिकायतों और मामलों को संवेदनशीलता के साथ लिया जाए। पीड़ितों को समय पर राहत मिले और मामलों का निष्पादन तय समय सीमा में किया जाए।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में प्रशासन शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम कर रहा है। किसी भी व्यक्ति के पास इस तरह की घटना से संबंधित सूचना हो तो वह प्रशासन को दे सकता है।
साथ ही अधिनियम के प्रावधानों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों और मिलने वाली सरकारी सहायता की जानकारी हो सके।
अनुमंडल स्तर पर भी नियमित बैठक करने का निर्देश
जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिला कल्याण पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में नियमित रूप से समिति की बैठक आयोजित होने पर संतोष जताया। उन्होंने सभी अनुमंडलों में भी नियमित बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही कहा गया कि इन बैठकों में सभी संबंधित प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए, ताकि मामलों की समीक्षा और कार्रवाई में किसी तरह की देरी न हो।
मैनुअल स्कैवेंजर निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम पर भी हुई बैठक
SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत बैठक समाप्त होने के बाद समाहरणालय सभागार में मैनुअल स्कैवेंजर निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक भी आयोजित की गई।
इस बैठक में जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने अधिनियम को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए सभी संबंधित विभागों और हितधारकों को सजग एवं प्रतिबद्ध रहने का निर्देश दिया।
बैठक में ये अधिकारी औरजनप्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक में विधायक श्रीमती बेबी कुमारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, अपर समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं समिति के अन्य सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि सभी सुझावों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Written and reported by: Ankit Siddhant
Written & Edit by : Chandan Patel
AVN NEWS | ख़बर वही, जो है सही
www.avnnews.in
यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।
दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 149 नई डीलक्स बसों को हरी झंडी, 13 शहरों के लिए शुरू हुई सीधी सेवा
जमुई में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत; JCB से निकाला गया शव
वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में महाविस्फोट! 53 गेंदों में 204 रन, 28 छक्के लगाकर रच दिया इतिहास
भारत-नेपाल रिश्तों को नई मजबूती देने की तैयारी, आज PM मोदी और बालेंद्र शाह के बीच होगी अहम बैठक
जमुई समेत बिहार में बेमौसम बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर, खेतों में बर्बाद हो रही धान की फसल
जमुई में बालू लदे ट्रक का कहर, 70 वर्षीय बुजुर्ग का हाथ कुचला; डॉक्टरों को काटना पड़ा

