पटना। बिहार में आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करना अधिकारियों को भारी पड़ गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक साथ 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से निलंबन और विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है।

बिहार

 

मंगलवार को आयोजित राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान जब कई मामलों में अधिकारियों की लापरवाही और शिकायतों के निपटारे में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, तो मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 9 अधिकारी-कर्मचारी कार्रवाई की जद में

मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई में सबसे अधिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इस विभाग के कुल नौ अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।

इनमें मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर के अंचल अधिकारी जय प्रकाश और टेटिया बंबर की अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी को निलंबित किया गया है।

इसके अलावा भोजपुर जिले के आरा सदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) रवि रंजन और कटिहार जिले के कोढ़ा के अंचल अधिकारी संजीव कुमार पर भी गाज गिरी है।

वहीं, भागलपुर जिले के नवगछिया के अंचल अधिकारी संतोष कुमार सुमन, अररिया जिले के फारबिसगंज के अंचल अधिकारी पंकज कुमार और गया जिले के बोधगया के अंचल अधिकारी रमेश कुमार को भी निलंबित करने का निर्देश दिया गया है।

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर के अंचल अधिकारी रंजीत कुमार उपाध्याय और सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज की अंचल अधिकारी प्रियंका सिंह भी कार्रवाई की जद में आए हैं।

इसके साथ ही सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी में तैनात राजस्व कर्मचारी शुभम कुमार पर भी विभागीय कार्रवाई की गई है।

PHED के चार अधिकारी और अभियंता निलंबित

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के चार अधिकारियों और अभियंताओं पर भी मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई की है।

निलंबित किए गए अधिकारियों में शेखपुरा के सहायक अभियंता रोहित कुमार दुबे शामिल हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी के कनीय अभियंता भोला नाथ राय, पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया के कनीय अभियंता श्याम बाबू राय और सीतामढ़ी जिले के सुरसंड के कनीय अभियंता पवन कुमार पर भी कार्रवाई हुई है।

नगर विकास विभाग की कार्यपालक पदाधिकारी भी निलंबित

नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत निर्मली एवं सिमराही की कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली को भी निलंबित किया गया है।

वहीं, ग्रामीण विकास विभाग के एक अधिकारी पर भी कार्रवाई की गई है।

मुख्यमंत्री का साफ संदेश- जनता की शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता से जुड़े आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

इस कार्रवाई के जरिए मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि जनता की समस्याओं के प्रति लापरवाही, उदासीनता और जवाबदेही से बचने की प्रवृत्ति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अब देखना होगा कि इस सख्त कार्रवाई के बाद सरकारी कार्यालयों में आम लोगों की शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था कितनी प्रभावी होती है।

Written & Edit by : Chandan Patel

AVN NEWS | ख़बर वही, जो है सही
www.avnnews.in

यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।

जमुई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार लिप्टस के पेड़ से टकराकर पलटी, बीटेक इंजीनियर की मौत; 4 दोस्त घायल

बंधौरा गांव में 50 वर्षों से चली आ रही काली पूजा का भव्य आयोजन, मंत्री दामोदर रावत ने किया पूजा और मेले का उद्घाटन

राहुल गांधी की PM मोदी को फिर खुली बहस की चुनौती, CRPF जवानों को टैग कर पूछा- देशद्रोही कौन और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा?

जमुई में दीपावली की रात खूनी वारदात: पुरानी रंजिश में 55 वर्षीय शंकर यादव की भाला और धारदार हथियार से हत्या, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

मध्य प्रदेश में दिवाली की रात दो परिवारों पर टूटा कहर, भीषण आग में 12 लोगों की दर्दनाक मौत; छह बच्चे-बुजुर्ग समेत उजड़े दो परिवार

दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: जहरीली हवा की चादर में लिपटी राजधानी, कई इलाकों में AQI 441 तक पहुंचा

बस्तर के जंगलों में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- नक्सलवाद पर जीत के बाद यह पहली दिवाली, हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा

छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने झाझा पहुंचे DM-SP, घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जमुई: सेवा गांव में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, बहू पर सास के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप

झाझा में मंत्री दामोदर रावत का अभद्र वीडियो वायरल करने और रंगदारी मांगने के आरोप में नितीश यादव गिरफ्तार

गिद्धौर में दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति

देशभक्ति की आड़ में जनता के जरूरी मुद्दे क्यों गायब हो रहे हैं? सरकार से रोजगार, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य पर सवाल कब पूछे जाएंगे?

धनतेरस क्यों मनाया जाता है? जानिए कब हुई थी शुरुआत, क्या है इतिहास, भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा का महत्व

जमुई में अब छतों से बनेगी बिजली! पीएम सूर्य घर योजना को लेकर डीडीसी सख्त, 300 यूनिट मुफ्त बिजली का मिलेगा लाभ

सत्ता आपकी, सरकार आपकी, फिर भी खतरे में देश? जनता पूछ रही है सीधे सवाल!

छात्रों के भविष्य को लेकर CM विजय का बड़ा संदेश: बोले- भ्रष्टाचार और नशे से दूर रहें, पढ़ाई पर दें ध्यान; मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका बड़ा भाई बनकर आया हूं

लछुआड़ के महना गांव में घर के अंदर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव, एक सप्ताह से अधिक समय तक किसी को नहीं लगी भनक

जमुई: रंगदारी और जानलेवा हमले के मामले में कारू पासवान गिरफ्तार, टेम्पू चालक से मारपीट कर लूटे थे 5 हजार रुपये

दिल्ली पुलिस में बड़ा एक्शन: ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, मुख्यालय के बाहर 150 पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली में किस नेता ने क्या कहा देखें वीडियो 

जमुई: गिद्धौर में घर के बाहर खड़ा टेम्पू चोरी, रात 12:30 बजे अज्ञात चोरों ने उड़ाया; थाने में आवेदन

गिद्धौर नगर पंचायत गठन पर विवाद गहराया, पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार यादव ने उठाए नियमों पर सवाल

जमुई: चंद्रमंडीह पुलिस का एक्शन, शराब के नशे में हंगामा करने वाले 5 गिरफ्तार; 3 फरार वारंटी भी दबोचे गए

 

बिहार
ख़बर वही, जो है सही…

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *