गिद्धौर (जमुई): जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बाईपास सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

गिद्धौर-निजुआरा बाईपास पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सन्नी कुमार (26 वर्ष), निवासी गादी बुकार, जमुई के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान आशुतोष कुमार, निवासी सेवा गांव के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि दोनों युवक एक साथ बाइक से सेवा गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान गिद्धौर-निजुआरा बाईपास स्थित पुल के अंतिम छोर पर बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई।

मौके पर हुई सन्नी कुमार की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि सन्नी कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

घायल युवक को सदर अस्पताल किया गया रेफर

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आशुतोष कुमार को तत्काल दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर लाया गया, जहां डॉ. श्रद्धा सुमन ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमुई रेफर कर दिया गया।

गिद्धौर
सड़क हादसे में घायल आशुतोष कुमार।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जमुई भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की पूरी जांच शुरू कर दी गई है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि बाइक की तेज रफ्तार और पुल के अंतिम हिस्से में संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Written & Edit by : Chandan Patel.

Ground Reportd By: Vikki Kumar गिद्धौर

ये भी पढ़ें..झाझा के +2 एम.जी.एस. विद्यालय में साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर जागरूकता अभियान, छात्रों को डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गए अहम टिप्स

ये भी पढ़ें…जमुई: +2 उच्च विद्यालय गरही में हिजाब विवाद पर हंगामा, छात्राओं ने प्रधानाध्यापिका पर लगाए गंभीर आरोप; प्रशासन ने दी सफाई

ये खबर भी पढ़े..जमुई में 7 साल की बच्ची से दरिंदगी: आरोपी गिरफ्तार, FSL टीम ने जुटाए सबूत; पढ़ें पूरी खबर

ये भी पढ़े..जमुई में दोस्ती बनी मौत की वजह: दोस्त की हत्या करने वाले 4 दोस्तों को उम्रकैद, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

ये भी पढ़े…क्या भारत में सत्ता ही सब कुछ है? चुनाव के बाद जनता के मुद्दे आखिर क्यों पड़ जाते हैं पीछे

ये खबर भी पढ़े….149.78 करोड़ की सौगात, नरियाना घाट और मांगोबंदर में बनेंगे नए RCC पुल, वर्षों पुरानी परेशानी होगी खत्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *