जमुई: बिहार के जमुई जिले में सोमवार को एक सनसनीखेज गोलीबारी की घटना सामने आई है। लछुआड़ थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को कथित तौर पर बुलाकर पेट में गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल किशोर को पहले जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

फोन कर बुलाया, फिर पेट में मार दी गोली

घायल की पहचान आयुष कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है। आयुष ने बताया कि गांव के ही चंपू और सचिन ने उसे फोन कर घुरमुड़िया स्थित देवदार घाट के पास बुलाया था। आरोप है कि वहां पहुंचते ही दोनों ने अचानक पिस्तौल निकाल ली और उस पर गोली चला दी। गोली आयुष के पेट में जा लगी और वहीं फंस गई।

पेट
घायल आयुष कुमार

डर के कारण घंटों तक नहीं दी किसी को जानकारी

घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद आयुष डर के कारण काफी देर तक किसी को घटना की जानकारी नहीं दे सका। वह घायल अवस्था में वहीं पड़ा रहा। बाद में किसी तरह परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद उसे तत्काल जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया आपसी विवाद का मामला

लछुआड़ थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। घटना में नामजद दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस जांच जारी

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Written & Edit by : Chandan Patel.

ये खबर भी पढ़े…जमुई जिला के कटहराटांड जंगल में पेड़ से लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव, दो दिन से था लापता, पुलिस जांच में जुटी

ये खबर भी पढ़े…जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के तारडीह गांव में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंग पड़ोसियों ने दंपती को बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

ये खबर भी पढ़े….Jamui Road Accident: खैरा में दर्दनाक सड़क हादसा, बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 17 वर्षीय किशोर की मौत, दो गंभीर घायल

ये खबर भी पढ़े….जमुई सड़क हादसा: मामा की शादी में आया 16 वर्षीय किशोर बना काल का शिकार, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

ये खबर भी पढ़े….जमुई में यात्रियों से भरा टैंपो पलटा, महिला और बच्चों समेत आधा दर्जन घायल; चालक की झपकी या तकनीकी खराबी? जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *