मलयपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुआ हादसा, इलाके में शोक की लहर

जमुई, बिहार। जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मलयपुर गांव के शिवालय टोला निवासी सोनू कुमार सिंह के रूप में हुई है। सोनू पेशे से एक निजी शिक्षक थे और प्रतिदिन जमुई शहर में बच्चों को कोचिंग पढ़ाने के बाद घर लौटते थे।

घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार सिंह शनिवार देर रात अपनी पल्सर बाइक से जमुई से मलयपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आंजन पुल के समीप दो मुहाने सड़क के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी अज्ञात वाहन के अचानक सामने आने या चकमा देने के कारण यह दुर्घटना हुई होगी।

सोनू जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा: कोचिंग शिक्षक सोनू कुमार सिंह की मौत, पेड़ से टकराई बाइक
28 वर्षीय कोचिंग शिक्षक सोनू कुमार सिंह की मौत हो गई।

गश्ती पुलिस की नजर पड़ी तो हुआ हादसे का खुलासा

घटना स्थल मलयपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। वही देर रात गश्ती कर रही मलयपुर थाना पुलिस की टीम में शामिल एसआई सुनील कुमार की नजर सड़क किनारे गिरी बाइक की जलती हुई हेड लाइट पर पड़ी।

जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल से परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन की मदद से परिजनों से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन देर रात सदर अस्पताल पहुंचे। वही बेटे की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

माता-पिता का इकलौता बेटा था सोनू

परिजनों ने बताया कि सोनू कुमार सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। परिवार में उनकी दो बहनें हैं। सोनू शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए थे और जमुई शहर में बच्चों को कोचिंग पढ़ाकर परिवार का सहारा बने हुए थे।

उनकी असमय मौत से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने उन्हें मिलनसार और मेहनती शिक्षक बताया।

आंधी-तूफान के बीच लौट रहे थे घर

परिवार के लोगों ने बताया कि घटना के समय इलाके में तेज आंधी और मौसम खराब था। संभावना जताई जा रही है कि खराब मौसम के कारण सोनू जल्द घर पहुंचने की कोशिश में तेज गति से बाइक चला रहे थे, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

मलयपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

क्षेत्र में शोक, लोगों ने जताया दुख

सोनू कुमार सिंह की मौत की खबर फैलते ही मलयपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके छात्र, मित्र और ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़े..जमुई में वज्रपात से किसान की मौत: मवेशी चराकर लौट रहे महेंद्र यादव पर गिरी आकाशीय बिजली, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़..

गिद्धौर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था! गंभीर मरीज तड़पती रही, डॉक्टर गायब, ऑक्सीजन लगाने वाला तक नहीं मिला, ये खबर भी पढ़े…

ये खबर भी पढ़े..मिस कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी बनी शादी तक की दास्तान: 45 वर्षीय पांच बच्चों की मां ने 19 वर्षीय युवक से रचाई शादी, खैरा में चर्चा का विषय

प्रखंड में प्यासे लोग, दम तोड़ती नल-जल योजना: कहीं टूटी टंकी, कहीं खराब मोटर, तो कहीं सिर्फ बिछी पाइपलाइन

Written by : Chandan Patel.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *