गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गिद्धौर (जमुई)। जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर वाहन को जब्त किया है। यह कार्रवाई कुंधुर पंचायत अंतर्गत नयागांव स्थित नागी-नकटी कटहरा नदी के सुखलेवा घाट पर की गई।
पुलिस के अनुसार, कटहरा नदी से दिनदहाड़े अवैध रूप से बालू का उठाव कर ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद गिद्धौर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ लिया।
सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, कटहरा नदी के सुखलेवा घाट से लगातार अवैध बालू खनन और तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष राशि मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। जैसे ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, बालू लादकर जा रहा ट्रैक्टर चालक पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस ने पीछा कर ट्रैक्टर को पकड़ लिया और उसे जब्त कर लिया।

अवैध बालू खनन के खिलाफ सख्त है प्रशासन
गिद्धौर थाना अध्यक्ष राशि मलिक ने कहा कि अवैध बालू खनन और तस्करी पूरी तरह गैरकानूनी गतिविधि है। थाना क्षेत्र में चोरी-छिपे बालू का अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध बालू तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लगातार मिल रही थीं शिकायतें
स्थानीय लोगों के अनुसार, कटहरा नदी के विभिन्न घाटों से लंबे समय से अवैध बालू खनन और परिवहन की गतिविधियां संचालित हो रही थीं। इससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ राजस्व की भी हानि हो रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बालू तस्करों में खलबली मच गया है।
गिद्धौर पुलिस ने शुरू की आगे की कानूनी प्रक्रिया
जब्त ट्रैक्टर को थाना लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अवैध बालू खनन नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, क्लिक करे और देखें पूरी लिस्ट..
Ground Report by: Bikki Kumar
Edited and Written by : Chandan Patel.
